Coronavirus : अपने workplaces पर रखें इन बातों का ख्याल और रहें सुरक्षित

Webdunia
कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और लोगों में covid-19 को लेकर डर का माहौल भी बना हुआ है।वहीं भारत में भी कोरोना पैर पसारते हुए नजर आ रहा है जिसको देखते हुए एनसीडीसी (National Centre for Disease Control) ने कार्यस्थल पर काम के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इन्हें ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन जारी की है और लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा है।
 
COVID-19 के मामले को ध्यान में रखते हुए कार्यस्थल के लिए दिशा-निर्देश-
 
COVID-19 से बचाव के लिए अपने आस-पास की वस्तुओं को साफ रखें, जैसे डेस्क, टेबल या टेलीफोन, क्योंकि खांसते या छींकते समय अधिकांश बूंदें हमारे आस-पास की सतहों की वस्तुओं पर गिरती हैं और हम इनका प्रयोग लगातार करते रहते हैं। छूने के बाद हम कभी आंखों, नाक या मुंह को उन्हीं हाथों से छू लेते हैं, जो संक्रमण को हमारे शरीर में पहुंचाते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि जब भी आप अपने आस-पास की वस्तुओं को छूते हैं, तो अपने हाथों को साफ करना न भूलें।
 
अगर आपके कार्यस्थल में किसी को सर्दी-खांसी है या सिरदर्द जैसे लक्षण हैं, तो उनसे आप दूरी ही बनाए रखें या सही यह रहेगा कि वे घर पर ही रहें।
 
अपने कार्यस्थल में COVID-19 को रोकने का सबसे सरल तरीका यह है कि आप साफ-सफाई का अच्छे से ध्यान रखें और स्वच्छता बनाए रखें।
 
कार्यस्थल (Workplace) पर काम करने के दौरान हम डेस्क और टेबल ऑब्जेक्ट्स जैसे टेलीफोन व कीबोर्ड के संपर्क में जरूर आते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आप इन्हें नियमित रूप से कीटाणुनाशक से साफ करवाएं।
 
कार्यस्थल के आसपास प्रमुख स्थानों पर सेनिटाइजर डिस्पेंसर सिस्टम का होना जरूरी है, साथ ही नियमित और पूरी तरह से हाथ धोने को बढ़ावा देना जरूरी है।
 
सुनिश्चित करें कि फेस मास्क (सर्जिकल मास्क) या टिशू आपके लिए उपलब्ध हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

लाल या हरा, पेट की सेहत के लिए कौन सा सेब है ज्यादा फायदेमंद? जानिए साइंटिफिक सच्चाई

मदर्स डे पर निबंध/भाषण: कुछ इस तरह रखें मां और उसकी ममता पर अपने विचार

विश्व हास्य दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

गर्मियों में AC नहीं, नेचुरल कूलिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये 5 असरदार योगासन

अगला लेख
More