क्या वर्कआउट से पहले मील लेना सही है? जानिए आयुर्वेद में प्री-वर्कआउट के क्या हैं नियम
आयुर्वेद के हिसाब से प्री-वर्कआउट मील लेना उचित है या नहीं
Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 (13:51 IST)
Updated Date: Mon, 24 Jun 2024 (13:58 IST)
आयुर्वेद में भोजन की तासीर, खाने के समय और फूड कॉम्बिनेशन पर काफी जोर दिया गया है। आप क्या खाते हैं, किस समय खाते हैं, जिस चीज को आप खा रहे हैं उसकी तासीर क्या है और आप किन दो खाने की चीजों को मिलाकर खा रहे हैं, आयुर्वेद के अनुसार, इन सब बातों का सेहत पर असर होता है। गलत फूड कॉम्बिनेशन या भोजन की गलत टाइमिंग आपको बीमार कर सकती है।
प्री-वर्कआउट मील के सम्बन्ध में क्या हैं आयुर्वेद के नियम (Should I eat before work out)
• एक्सपर्ट के मुताबिक, कई लोग वर्कआउट से पहले केला या कुछ सप्लीमेंट्स लेते हैं और सोचते हैं कि इससे वर्कआउट अच्छा होगा और सेहत बनेगी। लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार, यह सही नहीं है।
• अगर आप वर्कआउट के बाद मील लेती हैं, तो इससे सेहत को फायदा पहुंच सकता है। वर्कआउट के बाद कुछ खाना सही है। लेकिन, वर्कआउट से पहले मील लेना गलत है।
• दूध, केला, खजूर शेक या प्रोटीन शेक, या सत्तू ड्रिंक, ये सभी चीजें वर्कआउट के बाद लेना चाहिए। लेकिन, आजकल ज्यादातर लोग इन्हें वर्कआउट से पहले ले लेते हैं।
• योगा और वर्कआउट खाली पेट ही करना चाहिए। हालांकि, ये अलग-अलग लोगों के लिए अलग हो सकता है।
• यह आपके मेटाबॉलिक रेट, आपके वजन और आपकी बॉडी टाइप पर भी निर्भर कर सकता है।
• मॉर्डन साइंस में भले ही वर्कआउट से कुछ घंटे पहले, हेल्दी और बैलेंस डाइट लेना सही माना जाता है। लेकिन, आयु्र्वेद इसे सही नहीं मानता है।
• आप वर्कआउट करें और उसके कुछ देर बाद पानी पिएं। इसके बाद, हेल्दी मील या शेक ले सकती हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।