Hanuman Chalisa

सर्दियों में उन दिनों की तकलीफ, जानें 5 उपाय

Webdunia
सर्दी के दिनों में मासिक धर्म अधि‍क तकलीफदेह हो सकता है। इन दिनों में ठंड के कारण सूजन और पहले से अधि‍क दर्द व ऐंठन की समस्या होना स्वभाविक है। इन समस्याओं से बचने के लिए कुछ विशेष उपाय आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। जानिए कौन से हैं वे उपाय - 
 
1  सर्दी के दिनों में ठंड के कारण पेट में दर्द की समस्या अधि‍क होती है और कभी-कभी स्त्राव भी ठीक से नहीं होता। इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है, मासिक धर्म की शुरुआत के समय ही गर्म पानी पीना या फिर अन्य गर्म पेय पदार्थ का सेवन। इससे दर्द में तुरंत आराम होगा और स्त्राव भी ठीक होगा।
 
इन दिनों में ठंड के कारण चेहरे और शरीर के बाकी अंगों में सूजन आने जैसी समस्या भी होती है। इसके लिए शरीर को गर्म बनाए रखना जरूरी है। नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल और ठंडी चीजों से बचना फायदेमंद होगा। 
 
3  पेट पर गर्म पानी की थैली या बॉटल रखकर सिकाई करने से दर्द तुरंत कम हो सकता है। अदरक वाली चाय का सेवन फायदेमंद होगा साथ ही दिन में दो से तीन बार ग्रीन टी पीना भी काफी लाभ देगा। इससे प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी और शरीर में नमी व तरलता भी बनी रहेगी।
 
इन दिनों में कई बार चिड़चिड़ाहट के साथ खाने-पीने से भी अरुचि हो सकती है, लेकिन इस समय खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। खाली पेट बिल्कुल न रहें, इससे पेट में गैस बनेगी जो अधि‍क तकलीफदेह हो सकती है।
 
पेट में गैस पैदा करने वाली चीजों से दूर रहें और हल्का व पौष्ट‍िक भोजन लें। जितना हो सके अधि‍क पानी पिएं ताकि शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल सकें। हल्का फुल्का व्यायाम कर सकती हैं। इसके अलावा आरोमा थैरेपी आपकी चिड़चिड़ाहट कम होकर मूड ठीक रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

अगला लेख