Hanuman Chalisa

सिर्फ पपीता नहीं, इसके बीज भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानें 7 फायदे

अगर फेक देते हैं पपीता के बीज तो जान लें इसके गजब के फायदे

WD Feature Desk
Papaya Seeds Benefits
  • पपीता के बीज सूजन की समस्या से राहत देते हैं।
  • पपीता के बीज पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हैं।
  • लिवर की समस्या से राहत के लिए इसके बीज लाभकारी हैं।
Papaya Seeds : अक्सर आपने कई बार खाली पेट पपीता खाने की सलाह सुनी होगी या अपनी डाइट में पपीता शामिल करने का सोचा होगा। पपीता सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है और अधिकतर मरीज पपीता का सेवन कर सकते हैं। पपीता आपके हृदय के लिए फायदेमंद है और साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करते हैं। ALSO READ: कैंसर जीवन में कभी नहीं होगा यदि कर लिए ये 7 काम तो रहेंगे सुरक्षित
 
पपीता में विटामिन C, विटामिन A, विटामिन B9, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और पोटैशियम जैसे ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पपीता के बीज भी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं (Papaya Seeds Benefits)। अगर आप इन्हें फेक देते हैं तो पहले इनके फायदे जान लें...
 
1. एंटी बैक्टीरियल : पपीते के बीज, एंटी बैक्टीरियल होते हैं, जो बीमारी फैलाने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा करते हैं। साथ ही वायरस और इन्फेक्शन से भी लड़ने में मदद मिलती है।
 
2. कैंसर से बचाव : पपीते के बीज में पाए जाने तत्व कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से आपकी रक्षा करते हैं। कैंसर से बचने के लिए पपीते के सुखाए गए बीजों को पीसकर प्रयोग किया जा सकता है। हालांकि ये कैंसर की कोई दवा नहीं है और डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए।
3. इंफेक्शन : इंफेक्शन होने या शरीर के किसी भाग में जलन, सूजन या दर्द होने पर पपीते के बीज राहत देने का कार्य करते हैं। जैसा कि हमने बताया कि पपीता में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन की समस्या को रोकते हैं।
 
4. लीवर : लीवर की समस्याओं से निजात दिलाकर पपीते के बीज उसे मजबूत बनाने का काम भी करते हैं। यह  लीवर के लिए बेहतर दवा साबित होते हैं।  
 
5. किडनी : पपीते के बीज किडनी के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। किडनी स्टोन और किडनी को ठीक तरीके से क्रियान्वयन में पपीते के बीज कारगर हैं।
 
6. बुखार : बुखार आने पर पपीते के बीज का सेवन काफी फायदेमंद होता है।  इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व बार- बार फैलने वाले जीवाणुओं से रखा करते हैं, और आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं ।  
 
7. पाचन तंत्र : पाचन तंत्र की मजबूती के लिए पपीते के बीज रामबाण इलाज है। इसके सेवन से पाचन ठीक से होता है, और पाचन संबंधी सारी समस्याएं खत्म हो जाती है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसलिए कई लोगों को इसे खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है।
ALSO READ: सिर्फ खांसी जुकाम नहीं, इन 5 कामों के लिए भी फायदेमंद है विक्स का इस्तेमाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख