9 अक्टूबर : 'विश्व दृष्टि दिवस' जानिए आंखों को स्वस्थ रखने के 8 तरीके

Webdunia
आंखें कुदरत का दिया हुआ अनमोल तोहफा हैं। उन्हीं की बदौलत आप इस संसार के खूबसूरत नजारे देख पाते हैं। आंखों की कीमत उनसे पूछो जिन्हें कम दिखता है या जो लोग देख ही नहीं सकते हैं। आपको अपनी आंखों की सुरक्षा को नजरअंदाज कभी नहीं करना चाहिए। आइए, जानते हैं आंखों की देखभाल के 8 टिप्स -
 
 
1. सुबह सूर्योदय से पहले उठें और उठते ही मुंह में पानी भरकर बंद आंखों पर 20-25 बार ठंडे पानी के छींटे मारें। याद रखें, मुंह पर छींटे मारते समय या चेहरे को पानी से धोते समय मुंह में पानी भरा होना चाहिए।
 
2. धूप, गर्मी या श्रम के प्रभाव से शरीर गर्म हो तो चेहरे पर ठंडा पानी न डालें। थोड़ा विश्राम कर पसीना सुखाकर और शरीर का तापमान सामान्य करके ही चेहरा धोएं।
 
3. आंखों को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए, इससे आंखों को नुकसान होता है।
 
4. बहुत दूर के पदार्थों या दृश्यों को देर तक नजर गड़ाकर न देखें, तेज धूप से चमकते दृश्य को न देखें, कम रोशनी में लिखना, पढ़ना व बारीक काम न करें।
 
5. नींद, आंखों में भारीपन, जलन या थकान महसूस हो तो काम तत्काल बंद कर आंखों को थोड़ा विश्राम दें।
 
6. देर रात तक जागना और सूर्योदय के बाद देर तक सोना आंखों के लिए हानिकारक होता है। देर रात तक जागना ही पड़े तो घंटा-आधा घंटे में एक गिलास ठंडा पानी पी लेना चाहिए।
 
7. आंखों को धूल, धुएं, धूप और तेज हवा से बचाना चाहिए। ऐसे वातावरण में ज्यादा देर न ठहरें। लगातार आंखों से काम ले रहे हों तो बीच में 1-2 बार आंखें बंद कर, आंखों पर हथेलियां हलके-हलके दबाव के साथ रखकर आंखों को आराम देते रहें।
 
8. कभी-कभी रोना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इससे मन के साथ-साथ आंखों की भी सफाई होती है।

ALSO READ: स्‍क्रैच पड़ने पर नया चश्मा खरीदने की जरूरत नहीं, इन टिप्स से हटाएं चश्‍मे के निशान

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

क्या है सिटींग वॉकिंग का 2 पर 20 रूल? वेट लॉस और ब्लड शुगर मैनेज करने में कैसे कारगर?

सभी देखें

नवीनतम

रोजमर्रा की डाइट में खाए जाने वाले ये 6 फूड्स बढ़ा सकता है प्रोस्टेट कैंसर का खतरा, जानिए कैसे बचें

गर्मियों में घर पर बनाएं ठंडी और कूल वाटरमेलन आइसक्रीम, जानिए आसान रेसिपी

खीरे के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिलेगा बेदाग निखार, हर कोई करेगा तारीफ

बच्चों का माइंड शार्प बनाने वाले 8 बेस्ट फूड्स, डेली डाइट में तुरंत करें शामिल

जानिए क्या होते हैं दूतावास, समझिए कौन होते हैं राजदूत और क्या होती है उनकी भूमिका