मोरिंगा वाटर के फ़ायदे जानकर हो जाएँगे हैरान
वेट लॉस से लेकर स्किन और बालों के लिए भी है फायदेमंद
Moringa Water Benefits: मोरिंगा हमारी सेहत के लिए वरदान है। साधारण सी दिखने वाली यह सब्जी पोषक तत्वों का भंडार है। इस पेड़ की पत्तियों से लेकर फूल, फल, तना सभी के अपने फ़ायदे हैं।
मोरिंगा वाटर (Moringa Water) को सेहत के लिए 'मैजिकल वाटर' भी कहा जाता है। मोरिंगा को सहजन या सुरजना भी कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे औषधि का दर्जा दिया गया है। मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ ही मोरिंगा बॉडी में ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। सुबह खाली पेट मोरिंगा वाटर पीने के कई फायदे हैं। खाली पेट मोरिंगा वाटर (Moringa Water on Empty Stomach) का सेवन करने से आपकी बॉडी के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकाल जाते हैं। इसे लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने से आप कई स्वास्थ समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
कितना पावरफुल है मोरिंगा?
मोरिंगा आपकी सेहत के लिए वरदान है। इस सुपरफूड में:
-
गाजर की तुलना में 10 गुना ज्यादा विटामिन ए होता है।
-
दूध की तुलना में 17 गुना ज्यादा कैल्शियम होता है।
-
संतरे की तुलना में सात गुना ज्यादा विटामिन सी होता है।
-
केले की तुलना में 15 गुना ज्यादा पोटेशियम व 25 गुना ज्यादा आयरन होता है।
-
दही की तुलना में 9 गुना ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।
बूस्ट करता है इम्यूनिटी:
मोरिंगा वाटर के सेवन से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद मिलती है, जिससे कई रोगों से बचा जा सकता है। मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही मिनरल्स और विटामिन ए, सी, ई, कैल्शियम, पोटेशियम, बीटा कैरोटीन और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। इसी कारण से यह कई इंफेक्शन से भी हमारी रक्षा करता है। इसके सेवन से हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।
दर्द से मिलाती है राहत:
मोरिंगा के इस्तेमाल से ज्वाइंट पेन, हड्डियों के दर्द, गठिया जैसे मस्कुलोस्केलेटल पेन से राहत मिलती है। इसमें एंटी-इंफेलेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं। साथ ही इसमें पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स गुण भी होते हैं, जो दर्द से राहत दिलाते हैं। मोरिंगा कैल्शियम रिच होता है जिसके कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है। मोरिंगा विटामिन 'के' से भरपूर होता है जिससे हड्डियों के मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है।
डायबिटीज करता है कंट्रोल:
डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए मोरिंगा वाटर बहुत लाभकारी होता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने के साथ ही ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित रखता है। प्री डायबिटिक लोगों को खासतौर पर सुबह खाली पेट मोरिंगा वाटर का सेवन करना चाहिए।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें