Hanuman Chalisa

Monsoon Diseases : मॉनसून में होने वाली बीमारियां और उनके उपचार

Webdunia
बारिश जहां सारी धरा को खूबसूरत बनाती है, वहीं कई बीमारियों को आमंत्रित भी करती है। इसलिए इस खूबसूरत मौसम का आनंद लेने के साथ ही अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में किन-किन बीमारियों का सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है।
 
वायरल बुखार
 
वायरल बुखार मानसून के दौरान सबसे ज्यादा होता है इसलिए इस वक्त आपको सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इसमें बुखार आना, सर्दी होना, खांसी, शरीर में जकड़न जैसे लक्षण देखे जाते हैं। इसके लिए आप हर्बल टी का सेवन करें। रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीएं और दिनभर गुनगना पानी पीते रहें।
 
टाइफाइड
 
टाइफाइड बीमारी दूषित पानी और खान-पान की वजह से होती है इसलिए बारिश के मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे समय में जितना हो सके, बाहर के खाने से दूरी ही बेहतर है, साथ ही साफ-सफाई का विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए।
 
पेट संबंधी परेशानी
 
बारिश के मौसम में होने वाली एक और बीमारी है, वो है पेट में संक्रमण होना। इससे उल्टी, दस्त और पेटदर्द के लक्षण दिख सकते हैं। ज्यादातर यह खाद्य और तरल पदार्थों के सेवन से होता है। इस दौरान उबला पानी पीना, घर का बनाया भोजन करना आदि ही इससे बचाव का सही उपचार है।
 
इन बातों का रखें ख्याल
 
1. घर के चारों ओर पानी जमा न होने दें, गड्ढों को मिट्टी से भर दें, रुकी हुई नालियों को साफ करें।
 
2. अगर पानी जमा होने से रोकना संभव नहीं है तो उसमें पेट्रोल या केरोसिन ऑइल डालें।
 
3. रूम कूलरों व फूलदानों का सारा पानी हफ्ते में 1 बार और पक्षियों को दाना-पानी देने के बर्तन को रोज पूरी तरह से खाली करें, उन्हें सुखाएं और फिर भरें। घर में टूटे-फूटे डिब्बे, टायर, बर्तन व बोतलें आदि न रखें। अगर रखें तो उल्टा करके रखें।
 
4. गुनगुना पानी पीने की आदत बनाएं। दिनभर गुनगुने पानी का ही सेवन करें।
 
5. हर्बल टी और हल्दी वाले दूध का नियमित सेवन करें।
 
6. खाने में लहसुन-अदरक को शामिल करें।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

अगला लेख