Hanuman Chalisa

Lockdown में डिप्रेशन से बचें, देख सकते हैं ये कॉमेडी मूवी

Webdunia
कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए इस वक्त हर एक शख्स अपने-अपने घरों में कैद है। चाहे वह व्यक्ति आम हो या खास, हर कोई अपने-अपने घरों में रहकर कोरोना से जंग जीतने के लिए अपना अहम योगदान दे रहा है ताकि इस खतरनाक वायरस से छुटकारा पाया जा सके।
 
वैसे भी इस समय कोरोना से बचाव ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। लेकिन इसी के साथ ही खुद को मुश्किलभरे दौर में मानसिक रूप से मजबूत रखना भी कहीं-न-कहीं एक चुनौती है। कोरोना का डर कहीं-न-कहीं लोगों पर हावी हो रहा है और लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस से आप अपने दोस्तों, सहकर्मियों और रिश्तेदारों से दूर हो गए हैं। इस अलगाव का सबसे ज्यादा असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।
 
वहीं आपकी दिनचर्या में काफी बदलाव हुआ है, चाहे वो आपकी नींद हो या आपकी भूख, सभी में बदलाव आप महसूस कर रहे होंगे। वहीं अगर आप इस बदलाव को सकारात्मकता के साथ अपनाते हैं तो ये बदलाव आपको परेशान नहीं करेंगे। लेकिन इन सबसे ज्यादा जरूरी है कि खुद को मानसिक रूप से कैसे स्वस्थ रखें?
 
अगर आप खुद लॉकडाउन के डिप्रेशन से बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए खुद को इंटरटेन्मेंट में मशगूल रखना बेहद जरूरी है जिससे कि आप खुद को मानसिक रूप से शांत रख सकें, क्योंकि इस दौर में खुद को खुश रखना भी तो जरूरी है जिसके लिए इंटरटेन्मेंट आपके मानसिक संतुलन को बैलेंस करने का काम करेगा।
 
यकीन मानिए फिल्म, गाने व नाटक आपके मानसिक संतुलन को बनाए रखने में मददगार हैं। और ऐसे समय में जब आप अपने पूरे परिवार के साथ हैं, तो यह मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप ऐसे वक्त कोई कॉमेडी मूवी देखें तो आपकी मानसिक स्थिति भी ठीक रहेगी, साथ ही आपके वक्त का सदुपयोग भी होगा।
 
तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही कॉमेडी मूवीज के बारे में, जो आपको कर देंगी बिलकुल तरोताजा।
 
1. हंगामा
 
हंगामा एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है जिसको आप एक से अधिक बार देख सकते हैं। इस फिल्म में भरपूर कॉमेडी का तड़का है, जो आपके मूड को बिलकुल फ्रेश कर देगा।
 
2. गोलमाल फन अनलिमिटेड
 
जैसा कि फिल्म के नाम के साथ ही बता दिया गया है कि फन अनलिमिटेड है। खूब सारी मस्ती से भरपूर यह फिल्म आपको खूब हंसाएगी।
 
3. हाउसफुल 4
 
इस फिल्म को आप खूब इंजॉय कर सकते हैं। जबर्दस्त कॉमेडी आपको खूब हंसाएगी।
 
4. मुन्नाभाई एमबीबीएस
 
संजय दत्त डॉक्टर के अलग ही अंदाज को बयां करते हैं। इस फिल्म को आप देखकर आपकी सारी टेंशन को भूल जाएंगे और खूब हंसेंगे।
 
5. भूल-भुलैया
 
अक्षय कुमार कि कॉमेडी का अंदाज कैसा है, इस बात से तो सभी वाकिफ हैं। कॉमेडी से भरपूर फिल्म भूल-भुलैया आपको फिल्म में आखिर तक बांधे रखेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

अगला लेख