Festival Posters

सीने में दर्द हो सकता है हार्टबर्न का लक्षण, जानिए इससे बचने के 5 तरीके

Webdunia
हार्टबर्न की समस्या में सीने में दर्द होता है, लेकिन ये भी जरूरी नहीं कि सीने में उठने वाला हर दर्द हार्टबर्न ही हो। हार्टबर्न सुनने में चाहे हार्ट अटैक जैसा लगता है लेकिन इन दोनों में फर्क है। हार्ट अटैक दिल का दौरा पड़ने को कहते है लेकिन हार्टबर्न पेट की अपच से जुड़ी समस्या है। 
 
खाने पीने के गलत तौर-तरीकों एवं आदतों से हार्टबर्न की परेशानी हो सकती है। खास तौर से गर्मी में यह समस्या ज्यादातर लोगों को होती है। जीवनशैली में बदलाव और कुछ घरेलू तरीके अपनाकर आप इससे बच सकते हैं। जानिए हाटबर्न से बचने के यह 5 तरीके - 
 
1 अम्लीय पदार्थों से दूरी बनाए रखें, जो हार्टबर्न की समस्या पैदा करते हैं। खास तौर से अधि‍क खट्टे फल, उनका जूस, टमाटर, प्याज, फैटी फूड, कैफीन का अधि‍क सेवन और चॉकलेट आदि का ज्यादा प्रयोग न करें। यह चीजें पेट में एसिडि‍टी पैदा करती हैं जो ज्यादा सेवन से हार्टबर्न का कारण बनती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो सोच समझ कर इनका सेवन करें।
 
 
2 भोजन करते समय जरूरी है कि हर कौर को ठीक तरीके से चबाया जाए। जल्दबाजी में खाना और ठीक से चबाए बगैर उसे निगल लेना पाचन संबंधी समस्याएं पैदा करता है। बाद में यही हार्टबर्न का कारण बनता है। इसके अलावा पानी कम पीना भी इसका एक कारण है।
 
3 धूम्रपान करना और शराब का अत्यधि‍क सेवन करना हार्टबर्न की समस्या को जन्म देता है। यह आपके पाचनतंत्र और शरीर के आंतरिक अंगों को प्रभावित कर अन्य बीमारियों को भी जन्म दे सकता है।
 
 
4 हार्टबर्न के प्रमुख कारणों में से एक कारण तनाव भी है। अत्यधि‍क तनाव लेना या फिर डिप्रेशन का शि‍कार हो जाना आपको हार्टबर्न की समस्या दे सकता है। शांत रहें, योगा, मेडि‍टेशन द्वारा तनाव को कम करने का प्रयास करें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
 
5 अत्यधि‍क कसाव या फिटिंग के कपड़े पहनने के कारण भी यह समस्या हो सकती है। कई बार ऐसे में अमाशय रस के पुन: भोजन नली में प्रवेश करने से हार्टबर्न की समस्या जन्म लेती है और आप जलन महसूस करते हैं।


ALSO READ: माइग्रेन से छुटकारा दिलाएगी यह योग मुद्रा, जानिए 7 फायदे और विधि

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप-अमेरिका के बीच बढ़ रही है अविश्वास की खाई

Guru Golwalkar Jayanti: गुरु गोलवलकर कौन थे? जानें 7 अनसुने तथ्य

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

Shivaji Maharaj Essay: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर उत्कृष्ट निबंध

जयंती विशेष: रामकृष्ण परमहंस क्यों प्रसिद्ध थे?

अगला लेख