Hanuman Chalisa

क्या आपने कभी खाया है कमलगट्टा ?

Webdunia
कमलगट्टे का नाम तो आपने सुना ही होगा। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पूजा-पाठ और मंत्रजाप की माला में प्रयोग किया जाने वाला कमलगट्टा खाने के काम भी आता है। बेशक आपको हैरानी हो, लेकिन एक बार अगर आप इसका स्वाद चखेंगे तो इसे बार-बार खाना चाहेंगे।

दरअसल कमलगट्टा, कमल का ही फल है, जिसका निर्माण कमल के फूल से ही होता है। कमल के इस फल में मौजूद बीजों को छीलकर खाया जाता है, जो मूंगफली की तरह होते हैं। इनका स्वाद भी मूंगफली की तरह ही होता है, बल्कि यह कहा जा सकता है कि मूंगफली से भी ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। यह स्वादिष्ट छोटा सी बीज कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह डाइबिटीज, दिमागी क्षमता, प्रजनन क्षमता, किडनी और पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
 
कमलगट्टे की खासियत यह है कि य‍ह साल भर में एक बार कुछ ही समय के लिए बाजार में उपलब्ध होते हैं। लेकिन इनकी मांग बनी रहती है और इसके प्रशंसकों की संख्या कभी कम नहीं होती। कमलगट्टे की तरह ही कमल की जड़ यानि कमल-ककड़ी का प्रयोग भी सब्जी के रूप में किया जाता है। खास तौर से पंजाब में इसे लोग काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा भी सिंधी और पंजाबी लोगों में कमल-ककड़ी को बेहद पसंद किया जाता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख