rashifal-2026

जामुन खाने के हैं कई फायदे पर side effect भी जान लें

Webdunia
Jamun Benefits
मानसून आने का अंदाज़ा केरल के तट में हल-चल होने से पहले बाज़ार में जामुन आने से पता चलता है। अधिकतर लोगों को जामुन बहुत पसंद होता है। साथ ही इसके पोषक तत्व के कारण आप बेझिझक जामुन का सेवन कर सकते हैं। जामुन प्राचीन काल से ही आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट और औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। जामुन में पोटैशियम, आयरन, विटामिन C, प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही जामुन का सेवन कई बिमारियों से लड़ने के लिए भी किया जाता है। किसी भी चीज़ का अत्यधिक सेवन करना आपके स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। चलिए जानते हैं जामुन के फायदे और नुकसान के बारे में....

1. हीमोग्लोबिन बढ़ना: हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए जामुन एक बेहतरीन स्त्रोत है। जामुन में आयरन और विटामिन C मौजूद होता है। आयरन के कारण आपके शारीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं। आयरन को डाइजेस्ट करने के लिए आपको विटामिन C की ज़रूरत होती है। अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है तो आपको जामुन का सेवन करना चाहिए।

2. हृदय के लिए सेहतमंद: जामुन में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियमित रखता है। साथ ही पोटेशियम होने के कारण आपको हार्ट स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी समस्या से राहत मिलती है।

3. इम्यूनिटी बूस्ट: जामुन के सेवन से आप अपनी इम्युनिटी बूस्ट कर सकते हैं। विटामिन C होने के कारण जामुन आपको सर्दी, जुकाम और इन्फेक्शन के खतरे को कम करता है। साथ ही पेट दर्द या पाचन की समस्या से भी आपको राहत मिलती है।


4. वज़न कम: वज़न कम करने के लिए जामुन एक बेहतरीन विकल्प है। जामुन में फाइबर और कम कैलोरी होने के कारण यह आपका वज़न नियमित रखता है। साथ ही यह आपके मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाता है और बार-बार भूक लगने की समस्या को भी कम करता है।

5. त्वचा के लिए सेहतमंद: अगर आपको ग्लोइंग और बेदाग त्वचा चाहिए तो आपको  जामुन का सेवन करना चाहिए। जामुन में कई स्किन फ्रेंडली पोषक तत्व होते हैं। साथ ही आप फाइन लाइन या रिंकल की समस्या को भी कम सकते हैं। जामुन के सेवन से ऑयली स्किन की समस्या भी कम होती है।

6. डायबिटीज के लिए रामबाण: जामुन डायबिटीज के लिए रामबाण उपाय मन जाता है। यह शरीर में ग्लूकोस के लेवल को कम करता है और इन्सुलिन को बढ़ावा देता है।  डायबिटीज के मरीजों को जामुन खाने की सलाह दी जाती है पर इसका सेवन नियमित रूप से ही करना चाहिए।

जामुन के साथ इन चीज़ों का सेवन न करें
1. जामुन को कभी खाली पेट न खाएं। ऐसा करने से आपको पेट दर्द, एसिडिटी और गैस जैसी समस्या हो सकती है।

2. जामुन के बाद तुरंत हल्दी का सेवन न करें। इन दोनों का सेवन करने से आपका पेट खराब हो सकता है।

3. जामुन खाने के तुरंत बाद आपको पानी नहीं पीना चाहिए।  तुरंत पानी पीने से आपको जामुन पचेगा नहीं।

4. जामुन के साथ और उसके बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।  यह आपके पाचन के लिए हानिकारक है।

5. जामुन के साथ अचार के सेवन नहीं करना चाहिए। दोनों की तासीर खट्टी और एसिडिक होती है। 
ALSO READ: सुबह ये गलतियां मत करो! बढ़ सकता है वजन 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

सर्दियों में इन 5 बीमारियों में बहुत फायदेमंद है संतरे का जूस, जानिए क्या है सेवन का सही तरीका

Maha Shivratri Recipes: महाशिवरात्रि व्रत विशेष 5 फलाहार रेसिपीज

अगला लेख