Hanuman Chalisa

Beauty Care : सिर की Itching से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये 5 टिप्स

Webdunia
सिर में खुजली होना एक सामान्य समस्या है, जो सफाई की कमी, डैंड्रफ या इंफेक्शन के कारण हो सकती है। लेकिन यह खुजली बालों और सिर की त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याएं भी साथ लेकर आती है जैसे - बाल झड़ना, लालिमा, सूजन आदि। अगर आपको भी हो रही है सिर में खुजली, तो यह 5 उपाय जरूर आजमाएं -
 
सिर की त्वचा पर खुजली के लिए नींबू एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा की सफाई भी करता है और खुजली को शांत करने में भी मदद करता है।
इसके रस को त्वचा पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें, फिर पानी से धो लें।
 
हल्के गर्म पानी के साथ सेब का सिरका मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और कुछ समय तक लगे रहने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। यह तरीका खुजली से तुरंत राहत पहुंचाएगा।
 
जैतुन का तेल या बादाम के तेल जैसे एसेंशियल ऑइल से सिर की मसाज करें। आप चाहें तो तेलों का मिश्रण भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे खुजली में भी राहत मिलेगी और बालों में घनापन भी आएगा।
 
दही से सिर की त्वचा पर मसाज करें और इसे कुछ समय तक लगा रहने दें, फिर बाल धो लें। यह बालों और सिर की त्वचा को पोषण देने का भी एक तरीका हैं।
 
नारियल के तेल में कुछ मात्रा में कपूर मिलाकर सिर की त्वचा पर मसाज करें। इससे खुजली शांत होगी और किसी प्रकार का इंफेक्शन होने पर भी ठीक हो जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Rani Durgavati: रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस: इतिहास की वीर नायिका को नमन

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि, जानें 5 अनसुने तथ्य

रानी दुर्गावती के बलिदान की कहानी की 3 खास बातें

Sanjay Gandhi: पुण्यतिथि विशेष: संजय गांधी कौन थे, जानें राजनीति में उनका योगदान

'अष्टांग योग गीत'

अगला लेख