dharma sangrah
✕

विश्व हृदय दिवस पर जानिए दिल से जुड़े हैरान कर देने वाले 13 रोचक तथ्य

Webdunia
दिल का तात्‍पर्य केवल प्यार और रोमांस ही नहीं है, अपने दिल से सिर्फ किसी और को ही प्यार न करें बल्कि अपने दिल को भी प्यार करें। यह जीवनभर, लगातार, निरंतर धड़कते हुए आपका साथ निभाता है। जिस दिन दिल ने साथ छोड़ दिया तो वहीं अंतिम दिन बन जाता है। आइए, आज 29 सितंबर 'विश्व हृदय दिवस' पर जानते हैं दिल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य :
 
1. हमारा दिल लेफ्ट या राइट साइड में नहीं, बल्कि छाती के बिलकुल बीच में होता है।
 
2. दिल जीवनभर में लगभग 16 करोड़ लीटर खून पंप करता है, जो कि एक नल के 45 साल तक खुले रहने के बराबर है।
 
3. यदि दिल को शरीर से अलग कर दिया जाए, तब भी यह तब तक धड़कता रहता है, जब तक इसे पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहे, क्योंकि इसका खुद का विद्युत आवेग होता है।
 
4. चार हफ्ते की प्रेग्नेंसी के बाद बच्चे का दिल धड़कना शुरू हो जाता है।
 
5. जैसा गाना आप सुनते हैं, आपके दिल की धड़कन उसी के अनुसार बदल जाती है।
 
6. हर दिन आपका दिल इतनी एनर्जी पैदा करता है कि एक ट्रक को 32km तक चलाया जा सके।
 
7. पैदा हुए बच्चे के दिल की धड़कन सबसे तेज होती है (70-160 beat/minute) और बुढ़ापे में दिल की धड़कन सबसे स्लो होती है (30-40 beat/minute)।
 
8. हमारे दिल का वजन 250 से 350 ग्राम होता है, यह 12cm लंबा, 8cm चौड़ा और 6cm मोटा यानी कि आपके दोनों हाथों की मुट्ठी के आकार का होता है।
 
9. हमारा दिल एक मिनट में 72 बार और पूरे दिन में लगभग 1 लाख बार और पूरे जीवन में लगभग 2.5 अरब बार धड़कता है।
 
10. Heart Attack आने के चांस सबसे अधिक सोमवार की सुबह और साल में सबसे अधिक क्रिसमिस डे के दिन होते हैं।
 
11. पुरुष और महिला दोनों में हार्टअटैक के लक्षण अलग-अलग होते हैं।
 
12. एक टूटा हुआ दिल भी हार्टअटैक की तरह फील करता है।
 
13.  ऑक्टोपस के तीन दिल होते हैं।

ALSO READ: 29 सितंबर - "विश्व हृदय दिवस" पर जानिए, कैसे रखें अपने दिल का ख्याल ...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख