Tips For Traveling In The Summer : गर्मियों में यात्रा से घबराहट हो तो क्या करें?

Webdunia
अक्सर कुछ लोगों को यात्रा पर जाने से पहले काफी घबराहट महसूस होती है, जिसका कारण है यात्रा में उल्टी और चक्कर का आना। बस, रेल, हवाई जहाज, समुद्री जहाज सभी तरह के सफर में इस तरह की शिकायतें रहती हैं, लेकिन बस यात्रा में यह सर्वाधिक रहती है। यात्रा पर जाने से पहले इनका भय मन में व्याप्त रहता है, क्योंकि सफर का सारा आनंद जाता रहता है। चिकित्सीय भाषा में इसे यात्रा विकार अर्थात मोशन सिकनेस कहा जाता है। यह किसी भी उम्र में हो सकता है।
 
चिकित्सकों के मुताबिक यात्रा करते समय जो गति मानव शरीर महसूस करता है उस गति से आंखों को देखने और कानों से सुनने का तालमेल गड़बड़ा जाता है। हमारे कानों में स्थित अर्धवृत्ताकार नलियाँ उस गति से समन्वय बना नहीं पातीं। इससे हमारी आंखों और कानों में हुआ यह असंतुलन चक्कर और उल्टी के बाद कई बार दस्त की शिकायत भी पैदा करता है। यात्रा विकार के शुरुआती लक्षण हैं-पसीना आना, शरीर ठंडा पड़ना, घबराहट होना, धड़कन बढ़ना आदि।
 
ऐसे यात्रा विकार से बचना कोई खास मुश्किल नहीं है। ऐलोपैथी और होम्योपैथी में इसकी कारगर दवाएं उपलब्ध हैं। जिन्हें अपने पारिवारिक चिकित्सक की सलाह से यात्रा शुरू करने के पहले लिया जा सकता है। कुछ अन्य सावधानियां भी रखनी चाहिए जैसे पीछे की सीट की बजाए आगे बैठना चाहिए, बाहर के दृश्य कम देखने चाहिए।
 
यात्रा के पहले चाय-कॉफी या अन्य पदार्थ नहीं लेना चाहिए लेकिन हल्का नाश्ता जरूर लें, क्योंकि खाली पेट सफर करने से तकलीफ बढ़ जाती है। वैसे यात्रा विकार से निजात पाने का स्थायी इलाज है कि यात्राएं ज्यादा से ज्यादा करें ताकि शरीर उसके अनुरूप ढल जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

लाल या हरा, पेट की सेहत के लिए कौन सा सेब है ज्यादा फायदेमंद? जानिए साइंटिफिक सच्चाई

मदर्स डे पर निबंध/भाषण: कुछ इस तरह रखें मां और उसकी ममता पर अपने विचार

विश्व हास्य दिवस 2025 कब है, क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

गर्मियों में AC नहीं, नेचुरल कूलिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये 5 असरदार योगासन

अगला लेख
More