Eye lashes को घना करना चाहते हैं, तो अपनी diet में करें इन चीजों को शामिल

Webdunia
घनी पलके आपकी आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। हर महिला की ख्वाहिश होती है की उनकी आंखें खूबसूरत और बड़ी नजर आए। जिसके लिए हम मेकअप का इस्तेमाल कर अपनी आंखों की पलकों को घना करते है,  लेकिन क्या आप जनाते हैं कि पलकों को लंबा और घना बनाने के लिए आपको मस्कारा या किसी ब्यूटी प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर अपनी पलको को घना बना सकते है। आइए जानते हैं।
 
यदि आप अंडे का सेवन करते है, तो इससे आपकी आंखों की पलके लंबी होने लगती है। पलकें शरीर के कैरेटिन से बनती हैं, जिसे एक तरह का प्रोटीन माना जाता है, अधिक अमिनो एसिड वाला खाना खाने से आप शरीर में कैरेटीन की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
 
ड्राई फ्रूट्स के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ होते है ये बात हम सभी जानते हैं।  ड्राई फ्रूट्स खाने से आपकी पलकें जल्दी ही लंबी होने लगती हैं। इसलिए इनका सेवन जरूर करें।
 
पलकों को लंबा बनाने की ख्वाहिश है, तो मशरूम खाना शुरू कर दीजिए। क्योंकि इसके सेवन से आपकी पलके लंबी और घनी होती है।  मशरूम में विटामिन B3 भरपूर मात्रा में होता है जिसे खाने से आपके शरीर का कैरेटीन बढ़ने लगता है। इसलिए मशरूम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
 
जिन फलों और सब्जियों में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है, उनके नियमित  सेवन से आप घनी पलकें पा सकते है। पलकों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए आपको इन फलों का सेवन जरूर करना चाहिए, जिनमें विटामिन ए और सी होता है। 
 
इसके अलावा आप रात में सोने से पहले ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आप सोने से पहले चेहरे को वॉश करके अपनी आंखों की पलकों पर ऑलिव ऑयल लगा सकते।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या है microblading treatment? जानिए कैसे बदल देती है ये आपके चेहरे का लुक

ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो हो जाइए सावधान, कहीं हो ना जाएं किसी स्कैम के शिकार

पानी में मिलाकर पिएं ये 10 रुपए वाली चीज, सेहत को मिलेंगे 6 गजब के फायदे

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल तेल, बस जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

इन 6 बीमारियों के लिए चमत्कार से कम नहीं आम का पत्ता! जानें कैसे करें इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

क्या आपको भी पसंद है चाय के साथ नमकीन खाना? सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Chiffon Saree StylingTips : शिफॉन साड़ी में खूबसूरत दिखने के टिप्‍स

ऑफिस के लिए 5 best corporate outfit ideas, जानिए किन आउटफिट्स से मिलेगा परफेक्ट प्रोफेशनल लुक

खाने के बाद चबाएं एक पान का पत्ता, सेहत को मिलेंगे ये 7 गजब के फायदे

अपने नाखूनों की देखभाल करने के लिए, अपनाएं ये बेहतरीन Nail Care Tips

अगला लेख
More