suvichar

ऐसे साफ करें कान का मैल, ये रहे 5 घरेलू टिप्स...

Webdunia
कान में मैल जमा होना कोई असामान्य बात नहीं है। हममें से सभी के साथ ऐसा होता है, और समय-समय पर इसकी सफाई करना भी बेहद जरूरी है। सही सफाई न होने पर आपको कान में दर्द, खुजली, जलन या बहरापन जैसी समस्याएं हो सकती है। अगर आप जानना चाहते हैं, कि कैसे की जाए कान की सफाई, तो जरूर पढ़े यह 5 टिप्स - 
 
1 गरम पानी - पानी को हल्का-सा गुनगुना करें और रूई की सहायता से कान के अंदर डालें। कुछ समय तक कान को ऐसे ही रहने दें और कुछ सेकंड बाद कान से उलटकर पानी को बाहर निकाल दें। यह कान की सफाई का सबसे आसान तरीका है।
 
2 हाइड्रोजन पराक्साइड - बेहद कम मात्रा में हाइड्रोजन पराक्साइड को पानी में घोलकर, थोड़ी मात्रा में कान में डालें। अब कान को उलटकर बचे हुए घोल को कान से बाहर निकाल दें। यह तरीका कान की सफाई के लिए काफी प्रयोग में लाया जाता है।
 
3 तेल - जैतून, मूंगफली या सरसों के तेल में थोड़ा सा लहसुन डालकर तड़का लें। अब इस तेल को गुनगुना रहने पर रूई की सहायता से कान में डालें और ढंक लें। ऐसा करने से कान का मैल असानी से बाहर आ जाएगा।
 
4 प्याज का रस - प्याज को भाप में पकाकर या भूनकर इसका रस निकाल लें। अब प्याज के रस को ड्रॉपर या रूई की सहायता से कुछ बूंद कान के अंदर डालें। इससे कान का मैल आसानी से बाहर आ जाएगा।
 
5 नमक का पानी - गरम पानी में नमक मिलाकर इसका घोल तैयार करें। अब इस घोल की कुछ बूंदे रूई की सहायता से कान में डालें और बाद में कान को उलटकर बाहर निकाल लें। लेकिन ध्यान रहे कि कान में दर्द या कोई खरोंच व घाव होने पर यह तरीका न अपनाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क

अगला लेख