Daily Horoscope
✕

क्‍या आप भी हैं प्रोटीन की कमी के शि‍कार, इन 10 तरीकों से सौ प्रतिशत मिलेगा ‘प्रोटीन’

Webdunia
बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (11:00 IST)
प्रोटीन मसल्स और हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। वजन कम करने या बढ़ाने के लिए प्रोटीन डाइट में जरूर शामिल करें।

दरअसल, प्रोटीन एक ऐसा माइक्रोन्यूट्रिएंट है जो हमारे बॉडी फंक्शन को ठीक रखने में मदद करता है। वर्कआउट करने वालों और एथलीट्स के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। आप खान-पान से भी प्रोटीन की कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

अगर आप अपने खाने में प्रोटीन से भरपूर इन खाद्य पदार्थों को शामिल करेंगे तो प्रोटीन की कमी दूर हो जाएगी।

  1. प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स अंडा होता है। वर्कआउट करने वाले लोग दिन में 3-4 अंडे खा सकते हैं। स्वस्थ
 रहने के लिए आपको दिन में कम से कम एक अंडा जरूर खाना चाहिए।

  1. शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। सोयाबीन से प्रोटीन की डेली नीड्स को पूरा किया जा सकता है।
  2. पनीर में भी प्रोटीन होता है। इसके अलावा स्किम्ड मिल्क, दही और मावा भी खाएं।
  3. दूध में प्रोटीन के साथ दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। रोजाना दूध पीने से शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है।
  4. दाल में प्रोटीन होता है। दाल को अपने डेली मील में जरूर शामिल करें।
  5. मूंगफली खाने से भी शरीर को काफी मात्रा में प्रोटीन मिलता है। इसमें कैलोरी, विटामिन और प्रोटीन होता है।
  6. प्रोटीन के लिए आप काजू-बादाम खा सकते हैं। मेवा खाने से शरीर में विटामिन और पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है।
  7. नॉन वेजिटेरियन लोगों के पास प्रोटीन की कमी को पूरा करने के कई ऑप्शन हैं। आप चिकन, मटन से शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं।
  8. मछली प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और प्रोटीन भरपूर होता है।
  9.  स्पिरुलिना का इस्तेमाल आयुर्वेद में प्रोटीन की कमी पूरा करने के लिए किया जाता है। इसमें करीब 60% से ज्यादा प्रोटीन होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख