Hanuman Chalisa

Health Care Tips : हरे-भरे पुदीना के 10 फायदे, सेहत की सलामती के लिए जरूर पढ़ें

Webdunia
पुदीना जहां स्वाद बढ़ाता है वहीं इसके सौंदर्य और सेहत लाभ भी गजब के हैं। चटनी हो या आम पना, रायता हो या पुलाव, हर किसी के साथ मिक्स होकर यह खाने के स्वाद को कई गुना ज्यादा बढ़ा देता है, वहीं गर्मियों के लिए यह रामबाण होता है। पुदीना विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत है। आयुर्वेद में पुदीने को जड़ी-बूटी के रूप में भी देखा गया है। आइए जानते हैं पुदीना के 10 लाभ-
 
1. पेटदर्द और अरुचि में 3 ग्राम पुदीने के रस में जीरा, हींग, कालीमिर्च व कुछ नमक डालकर गर्म करके पीने से लाभ होता है।
 
2. प्रसव के समय पुदीने का रस पिलाने से प्रसव आसानी से हो जाता है।
 
3. पुदीने की ताजी पत्त‍ियों को पीसकर चेहरे पर लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है और मुंहासे की समस्या दूर होती है।
 
4. पुदीना त्वचा से जुड़ीं कई समस्याओं से निजात दिलाने में कारगर माना जाता है।
 
5. मुंह से बदबू आती है तो पुदीने की कुछ पत्त‍ियों को चबाकर इसके पानी से कुल्ला कर लें, मुंह की बदबू खत्म हो जाएगी।
 
6. यदि घर के चारों ओर पुदीने के तेल का छिड़काव कर दिया जाए, तो मक्खी-मच्छर आदि भाग जाते हैं।
 
7. पुदीना शरीर से टॉक्सिन और फ्री रैडिकल को निकालने में भी मदद करता है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करती हैं, तो यह जीवाणु और कवक को शरीर से दूर करता है।
 
8. पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल दांतों की देखभाल में भी किया जाता है।
 
9. ब्लैकहेड्स को ठीक करने में भी पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है।
 
10. पुदीने के ताजे पत्तों को मसलकर मूर्छित व्यक्ति को सुंघाने से मूर्छा दूर होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

अगला लेख