Hanuman Chalisa

दिनचर्या में बदलाव कर पाएं सेहतमंद जिंदगी

Webdunia
इस भागदौड़भरी जिंदगी में हम इतने व्यस्त हो जाते हैं कि हम खुद की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं जिसके कारण आज की हुई लापरवाही हमें कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्याएं दे जाती हैं।
 
इसलिए दिनचर्या में किए गए कुछ बदलाव आपको सेहतमंद जिंदगी दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि किन बातों को आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं ताकि आप रहें स्वस्थ।
 
व्यायाम हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। एक्सरसाइज के जरिए आप फिट तो रहते हैं ही, साथ ही आपको स्फूर्ति भी महसूस होगी इसलिए अपने दैनिक जीवन में व्यायाम को जरूर शामिल करें।
 
रोज खूब पानी पिएं। यह आपके शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है, साथ ही आपके चेहरे पर भी ग्लो आएगा। इसलिए पानी पीने में कंजूसी न करें।
 
कोशिश करें कि अपनी डाइट में प्रोटीन को जरूर शामिल करें।
 
रात का भोजन जल्दी कर लें, साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि रात में ज्यादा हैवी खाना खाने से बचें।
 
मसालेदार खाने का कम से कम सेवन करें 
 
बैलेंस डाइट पर ज्यादा ध्यान दें, साथ ही इसमें पोषक तत्वों को शामिल करें।
 
किसी-किसी की जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत होती है। अगर आप भी इसमें शुमार हैं तो इस आदत को जल्द से जल्द सुधार लें और धीरे-धीरे खाना खाने की आदत डालें।
 
फ्रूट्स को करें अपनी डाइट में शामिल। मौसमी फलों का सेवन जरूर करें।
 
डिनर के बाद कुछ न खाएं। इस मामले में ईमानदार रहें और कोशिश करें कि रात के खाने के बाद फिर कुछ न खाएं।
 
जंक फूड खाने से बचें। यदि आप बाहर के खाने के शौकीन हैं, तो इस आदत में सुधार लाने की जरूरत है। कोशिश करें कि बाहर के जंक फूड से परहेज रखें।
 
अच्छी नींद सबसे जरूरी होती है। यदि हम अच्छी नींद नहीं ले पा रहे हैं, तो इसका असर हमारी सेहत पर तो पड़ता ही है, साथ ही हमारे मूड पर भी इसका असर देखा जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी हम अच्छे से सो नहीं पाते हैं, तो हमारा पूरा दिन आलस में गुजर जाता है और हम काम में मन भी नहीं लगा पाते। इसलिए अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे मन के लिए अच्छी नींद का होना जरूरी होता है।

ALSO READ: बिछिया श्रृंगार के लिए ही नहीं है इसके Health Benefits भी लाजवाब हैं

ALSO READ: पाना चाहते हैं तेज दिमाग तो खाएं ये 5 जबरदस्त सुपरफूड

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

अगला लेख