आप पक्का नहीं जानते होंगे, डार्क चॉकलेट के इतने फायदे

Webdunia
हम बचपन से सुनते आते हैं कि चॉकलेट खाने से दांत में कीड़े हो जाते हैं और समस्याएं आती है, पर वर्तमान समय में डार्क चॉकलेट से युवा भलीभांति परिचित है, क्योंकि यह चॉकलेट विशेषकर युवा वर्ग में अधिक पसंद की जाती है। तो आइए आज हम यहां जानते हैं चॉकलेट खाने के क्या फायदे मिलते हैं-
 
डार्क चॉकलेट खाने के फायदे-dark chocolate benefits
 
1 डार्क चॉकलेट एक एनर्जी बूस्टर भी मानी जाती है। जिन लोगों को कम रक्तचाप की समस्या होती है और जिन्हें अधिक उदासी या सुस्ती आती है, उन्हें डार्क चॉकलेट खाने का कहा जाता है। इसमें कैफीन की अधिक मात्रा होती है जिससे शरीर को शीघ्र ही ऊर्जा मिल जाती है। आपने देखा होगा कि मैराथन में दौड़ रहे प्रतिभागियों को चॉकलेट खाने को दी जाती है, उसके पीछे का कारण यही है। 
 
2 डार्क चॉकलेट ट्रंक्युलाइजर का कार्य करती है। इसमें ऐसे पदार्थ होते हैं जो आपको खुश रखने का काम करते हैं। यह उदासी, चिंता, डिप्रेशन इत्यादि को दूर करती है।
 
3 डार्क चॉकलेट आपके दिमाग के लिए भी बहुत अच्छी है। इसे खाने से आपका फोकस बढ़ता है और दिमाग की गति और याद रखने की क्षमता भी बढ़ती है।
 
4 डार्क चॉकलेट एक बहुत अच्छी ट्रैंक्विलाइजार होती है, इसमें भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। अत: इससे हृदय के साथ-साथ रक्त प्रवाह भी संतुलित होता है। यह जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में भी आराम देती है।
 
5 डार्क चॉकलेट में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी मांसपेशियों की सूजन के साथ-साथ सिरदर्द में भी राहत पहुंचाती है।
 
6 प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट खाना न केवल आपको जवां बनाए रखने में सहायक है, बल्‍कि यह सूरज की हानिकारक किरणों से भी आपकी त्वचा को बचाती है।
 
7 शुगर क्रेविंग होने पर 1-2 पीस डार्क चॉकलेट खाएं, जो फील गुड कराएगी। इससे आपका तनाव दूर होगा जिससे शुगर यानी मीठा खाने की लालसा भी नियंत्रित रहेगी। 
 
8 डार्क चॉकलेट खाने से हृदय की स्थिति भी संतुलित रहती है। इसे खाने से दिल के दौरे और दिल की दूसरी बीमारियों की संभावना अधिक कम हो जाती है।

अस्वीकरण (Disclaimer)  चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

 
ALSO READ: चॉकलेट खाने के 7 सेहत फायदे यहां जानें

ALSO READ: World Chocolate Day क्यों मनाया जाता है? जानिए रोचक तथ्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

लाल या हरा, पेट की सेहत के लिए कौन सा सेब है ज्यादा फायदेमंद? जानिए साइंटिफिक सच्चाई

मदर्स डे पर निबंध/भाषण: कुछ इस तरह रखें मां और उसकी ममता पर अपने विचार

विश्व हास्य दिवस 2025 कब है, क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

गर्मियों में AC नहीं, नेचुरल कूलिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये 5 असरदार योगासन

अगला लेख
More