suvichar

Good Health : गर्म पानी के गरारे से मिलते हैं ये 6 फायदे

Webdunia
गले में तकलीफ होने या खराश होने पर गरारे करने की सलाह दी जाती है। यह ऐसा उपाय है जिसे आप किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी घर में कर सकते हैं और इससे गले के दर्द में राहत भी मिलती है। वहीं अगर आप नियमित रूप से गरारे करते हैं तो आपका गला साफ रहता है और गले में दर्द की समस्या से भी राहत मिलती है।
 
गरारे करने के लिए आपको पानी हल्का गर्म करना है। ध्यान रहे, ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे आपका मुंह जल भी सकता है। गुनगुना पानी लें और इसमें चुटकीभर नमक मिला लें। रात में सोने से पहले गरारे करके सो जाएं।
 
आइए जानते हैं गरारे करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
 
सर्दी व गले में खराश होने पर अगर गरारे किए जाएं तो इससे गले के दर्द में राहत मिलती है।
 
गले में सूजन होने पर भी गरारे करने से बहुत फायदा मिलता है।
 
टॉन्सिल्स होने पर गले में होने वाले असहनीय दर्द से भी गरारे करने से राहत मिलती है।
 
दांतों में दर्द से राहत मिलती है, साथ ही मसूड़े में सूजन भी गरारे करने से कम होती है।
 
अगर आप नियमित गरारे करते हैं, तो मुंह से बदबू आना खत्म हो जाती है।
 
अगर आप सोने से पहले गरारे करते हैं, तो दांतों में फंसा खाना भी निकल जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख