जानिए, प्रकृति की अनमोल देन शहद के आश्चर्यजनक फायदे

शहद न सिर्फ सेहत, बल्कि आपकी सूरत के लिए भी बेहद उपयोगी होता है। आइए, जानते हैं शहद के इस्तेमाल से होने वाले विभिन्न आश्चर्यजनक फायदे-

Webdunia
शहद प्रकृति की एक अनमोल देन है। शहद का नियमित सेवन करने से आपको कई सेहत लाभ मिलते हैं, यह  खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है। साथ ही इसके कई प्रकार से सौंदर्य लाभ भी होते हैं। शहद न सिर्फ सेहत, बल्कि आपकी सूरत के लिए भी बेहद उपयोगी होता है। आइए, जानते हैं शहद के इस्तेमाल से होने वाले  विभिन्न आश्चर्यजनक फायदे-
 
1. शहद को त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए प्रयोग किया जाता है। जिन महिलाओं की त्वचा तैलीय होती है, उन्हें शहद और दूध का घोल नियमित अपने चेहरे पर लगाने की सलाह दी जाती है। शहद एक प्राकृतिक एन्टीऑक्सीडेंट है। इस वजह से यह त्वचा के छोटे-मोटे इंफेक्शनल से भी लड़ने में कारगर है।
 
2. मुहांसों से बचने के लिए आप अपने चेहरे पर शहद लगा सकते हैं। अगली बार से आप भी महंगे सौंदर्य प्रसाधनों पर पैसे खर्च करने की बजाए शहद को बनाइए अपनी खूबसूरत त्वचा का साथी। इससे आपकी त्वचा संबंधित परेशानियां प्राकृतिक और असरदार तरीके से दूर हो जाएंगी।
 
3. अगर आपका हाथ कोई घरेलू काम करते समय जल गया है तो आप जली हुई जगह पर शहद लगा सकते हैं।
 
4. सनबर्न वाली जगह पर भी शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद में ऐसी खूबी है कि यह त्वचा को सूर्य की तेज किरणों से बचाता है और त्वचा को ताजगी प्रदान करता है।
 
5. यह त्वचा को देर तक धूप में रखने पर भी उसमें पानी की कमी नहीं होने देता और त्वचा को सूखेपन से भी बचाता है।
 
6. शहद के इतने सारे लाभ होने के कारण हर सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनी इसे अपने सौंदर्य प्रसाधनों में प्रयोग करती है। इसकी चिकित्सीय खूबियों की वजह से इसे ज्यादातर क्रीमों को बनाने में प्रयोग किया जाता है।
 
7. अगर इसे रोज त्वचा पर लगाया जाए तो आपकी त्वचा चमकदार और कोमल हो जाती है। शहद हमारी त्वचा संबंधित परेशानियों को दूर करने में बहुत कारगर है।
 
8. फिगर मेंटेन करने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि बहुत सी महिलाएं शहद को रोज प्रयोग में लाती हैं।

ALSO READ: फूड पॉइजनिंग के शिकार हो जाएं तो ना घबराएं, अपनाएं आसान घरेलू उपाय

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

अगला लेख
More