होली के रंगों से आंखों को बचाएं, 10 बड़ी सावधानियां

Webdunia
holi colours 
 
रंगबिरंगी होली का पावन पर्व है। होली के त्योहार में सब मस्त रहते हैं लेकिन इस मस्ती में जहां त्वचा और बालों की देखभाल करने की जरूरत है, तो वहीं आंखों का सबसे ज्यादा ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा हैं, अत: इस पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इसमें की कई थोड़ी सी लापरवाही बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।
 
आप तो यह बिलकुल भी नहीं चाहते होंगे कि इस रंग-बिरंगे त्योहार में 'रंग में भंग' पड़े। तो आइए जानते हैं कुछ जरूरी बातें जिसका ध्यान रखना जरूरी है। यहां जानते हैं कि कैसे आप होली में रंग खेलते समय अपनी कोमल आंखों का ख्याल (holi eye care tips) रख सकते हैं, ताकि आपकी आंखों को होली के रंगों से किसी तरह का कोई नुकसान न हो सके-
 
पढ़ें 10 विशेष सावधानियां-eye care 10 tips 
 
 
1. सबसे पहले आप इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप केमिकल रंगों से दूर रहें। ये रंग आपकी त्वचा, आपके बाल और आपकी आंखों के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकते हैं, इसलिए इनसे दूरी बनाए रखने में ही आपकी समझदारी है।
 
2. होली खेलते समय सन ग्लासेस का जरूर इस्तेमाल करें, क्योंकि ये आपकी आंखों को रंग से बचाए रखने में काफी हद तक मदद करेंगे।
 
3. अगर आपकी आंखों में रंग चला गया है तो उसे हाथों से बिलकुल भी न मसलें, क्योंकि ऐसा करने से आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। 
 
4. रंगों में सीसे के कण मौजूद होते है, जो कि आंखों के कोर्निया को नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: ऐसे समय जब आंखों में रंग चला गया हो और आंखों में दर्द होता है या पानी आ रहा हो तो तुरंत जांच करवाएं, अन्यथा संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। 
 
5. यदि आप किसी को रंग लगा भी रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि किसी से जबरदस्ती न करें, क्योंकि ऐसे में गलती से आंखों में भी कलर जा सकता है।
 
6. यदि आपकी आंखों में बहुत जलन हो रही है या आपकी आंखें लाल पड़ गई हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, थोड़ी-सी लापरवाही आंखों के लिए भारी पड़ सकती है। 
 
7. होली खेलते समय गुब्बारों का इस्तेमाल नहीं करें। खास कर किसी के आंखों पर रंग से भरा गुब्बारा ना फेंकें।
 
8. आंखों में रंग जाने पर सबसे पहले अपनी आंखों को साफ पानी से धोएं और बार-बार अपनी आंखों में पानी डालते रहें।
 
9. होली खेलने के बाद अगर आंखों में असहजता लग रही हो तो थोड़ा-सा गुलाब जल एक रुई के फाहे में लेकर आंखों पर पट्‍टी रखें, आराम न होने की स्थिति में तुरंत आंखों का इलाज करवाएं।
 
10. अगर गलती से भी आंखों में रंग चला गया है और यदि दिखाई देने में समस्या आ रही हो तो तुरंत ही डॉक्टरी सलाह लें। अपने मन से किसी भी आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने से बचें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

holi eyes care tips
 


ALSO READ: होली के रंग निकालने के 5 आसान तरीके

ALSO READ: होली रेसिपी : बदलते मौसम में ठंडाई के फायदे जानिए
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपको भी पसंद है चाय के साथ नमकीन खाना? सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

ऑफिस के लिए 5 best corporate outfit ideas, जानिए किन आउटफिट्स से मिलेगा परफेक्ट प्रोफेशनल लुक

खाने के बाद चबाएं एक पान का पत्ता, सेहत को मिलेंगे ये 7 गजब के फायदे

अपने नाखूनों की देखभाल करने के लिए, अपनाएं ये बेहतरीन Nail Care Tips

सूप पीने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान, सेहत को मिलेंगे 2 गुना फायदे!

सभी देखें

नवीनतम

स्टील, एल्युमीनियम और मिट्टी, कौन सा बर्तन है सबसे अच्छा? जानिए फायदे और नुकसान

मंडे ब्लूज़ से हैं अगर आप भी परेशान, तो ये खाएं ये सुपरफूड्स

आपके खाने में कितनी होनी चाहिए Fiber की मात्रा, जानें फाइबर क्या है और क्यों है ये जरूरी

White Discharge से हैं परेशान तो इस बीज का करें सेवन, तुरंत मिलेगी राहत

इंटिमेट एरिया में जलन या इरिटेशन की है परेशानी, चावल के पानी से मिलेगी राहत

अगला लेख
More