Good Mental Health : तनावरहित रहने के लिए इन टिप्स को जरूर अपनाएं

Webdunia
मानसिक मजबूती ही भीतरी और बाहरी सेहत को तय करती है। अगर आप मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे हैं, तो आप खुद को परेशान और चिंताओं में घिरा हुआ पाएंगे। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है खुद से प्यार करना और खुद को समझना। हम दूसरों की निगाहों से खुद को आंक नहीं सकते। आप खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपनी दिनचर्या में योग को जरूर शामिल करें। यह आपको सेहतमंद जिंदगी देने में बहुत मददगार है। नियमित योग करने से आपका मूड अच्छा रहता है और आप सकारात्मक रहते हैं और जीवन में आईं मुश्किलों से निपटने के लिए तैयार रहते हैं। अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो सकारात्मक रहना जरूरी है। अगर आप नियमित रूप से योग करते हैं, तो आप तनाव से दूर रह सकते हैं। हर किसी के जीवन में परेशानियां हैं लेकिन इससे कैसे पार पाया जा सकता है, यह आपके हाथों में है। स्वयं पर विश्वास रखें और बस आगे बढ़ते जाएं।
 
आइए जानते हैं योग के माध्यम से कैसे तनावरहित रह सकते हैं?
 
कपालभांति
 
कपालभांति के नियमित अभ्यास से आप खुद को तनावरहित महसूस करते हैं। यह मन को शांत रखने में मदद करता है।
 
अनुलोम-विलोम
 
खुशहाल जीवन के लिए मानसिक शांति का बने रहना बहुत जरूरी होता है जिसमें योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप नियमित अनुलोम-विलोम का अभ्यास करते हैं तो आप मूड अच्छा रहेगा और आप सकारात्मक रहेंगे।
 
मेडिटेशन
 
मेडिटेशन जिसे ध्यान लगाना भी कहते हैं, यह आपको मानसिक शांति देता है, विचलित मन को शांत रखता है। मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से भावनात्मक स्थिरता में सुधार होता है।
 
'ॐ' का उच्चारण
 
'ॐ' बोलते समय आप खुद को शांत और तनावरहित महसूस करेंगे। 'ॐ' के उच्चारण के बाद मन और दिमाग शांत होने लगता है व सकारात्मकता का संचार होता है।
 
बालासन
 
शरीर और दिमाग को शांति देता है। घुटनों और मांसपेशियों को आराम मिलता है। इसका नियमित अभ्यास आपको मानसिक रूप से मजबूत रखने में मदद करेगा और आप तनावरहित रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या है microblading treatment? जानिए कैसे बदल देती है ये आपके चेहरे का लुक

ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो हो जाइए सावधान, कहीं हो ना जाएं किसी स्कैम के शिकार

पानी में मिलाकर पिएं ये 10 रुपए वाली चीज, सेहत को मिलेंगे 6 गजब के फायदे

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल तेल, बस जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

इन 6 बीमारियों के लिए चमत्कार से कम नहीं आम का पत्ता! जानें कैसे करें इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

क्यों होता है करेला कड़वा? डाइट में आज ही करें शामिल, सेहत को मिलेंगे ये 6 गजब के फायदे

स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है Cucumber, जानिए इसके 5 बेहतरीन फायदे

Noodles Side Effects: नूडल्स खाने से होते हैं ये 5 नुकसान, जानें क्या है इनका हेल्दी तरीका

रोटी के आटे में मिला लें इन 5 में से कोई एक चीज, मक्खन की तरह पिघल जाएगी चर्बी

शरीर के लिए आफत है पैकेट वाला जूस, सेहत को हो सकते हैं ये 6 गंभीर नुकसान

अगला लेख
More