Hanuman Chalisa

उपवास में चक्कर आ रहे हों, तो बचाएंगे 5 उपाय

Webdunia
व्रत-उपवास, गरबा, पूजा एवं कठिन नियमों का भी पालन...इन सबके बीच  थकावट होना स्वभाविक है। नवरात्र‍ि में लगातार नौ दिन तक उपवास करने पर स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं भी होती हैं, जिसमें कमजोरी के कारण चक्कर आना भी शामिल है। अगर नवरात्रि में बचना चाहते हैं इन चक्करों से तो पढ़ें उपाय - 
 
1 पहला और सबसे बेहतर तरीका है भरपूर पानी पीना। जी हां, दिनभर में अगर ज्यादा कुछ खा नहीं रहे हैं, तो खूब पानी पीजिए, ताकि शरीर हाइड्रेट होता रहे और ऑक्सीजन का स्तर भी बना रहे। इस तरह से आप ऊर्जा की कमी भी महसूस नहीं करेंगे और चक्कर आने का तो सवाल ही नहीं उठता।

यह भी पढ़ें : ये 10 फरियाली फूड देंगे स्वाद के साथ सेहत भी
 
2 प्राणायाम - प्राणायाम कर आप ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ा सकते हैं जिससे चक्कर आने की समस नहीं होगी। इसके लिए जरूरी है गहरी सांस लें, ताकि मन, शरीर और मस्तिष्क के बीच संतुलन रहे। इस तरह से आप सारा दिन रिफ्रेश रह सकते हैं।
 
3 आंवला - विटामिन सी से भरपूर आंवले का सेवन करें, ताकि थकान कम हो अैर प्रतिरोधक क्षमता में इलाफा हो। आप चाहें तो इसका जूस पी सकते हैं। इसके साथ हरे धनिया का सेवन भी बेहतरीन होगा।

यह भी पढ़ें : नवरात्रि में व्रत के दौरान रखें सेहत का भी ख्याल, 5 टिप्स जरूर जानें
 
4 सूखा धनिया - एक चम्मच सूखा धनिया खाने के बाद पानी पीजिए, या फिर धनिया पाउडर को पानी में मिक्स करके पिएं। लेकिन इसका सेवन आप को सुबह-सुबह करना होगा। यह चक्कर आने की समस्या से बचाएगा।
 
5 दही - जब भी आपको चक्कर महसूस हों, दही का सेवन करें। यह गर्मी को भी कम करेगा और ऊर्जा भी देगा, जिससे आपको चक्कर आने की परेशानी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : इन 9 औषधियों को माना गया है नवदुर्गा के 9 रूप
 
6 बादाम - रातभर पानी में भिगोकर रखने के बाद सुबह बादाम का सेवन करना, चक्कर आने की समस्या से तो बचाएगा ही, दिमाग के लिए भी फायदेमंद होगा। आप चाहें तो इसे दूध के साथ पीसकर ले सकते हैं।
 
7 नींबू - नींबू का सेवन फलाहार के साथ, नींबूपानी बनाकर व अन्य तरीकों से कीजिए। यह विटामिन सी से भरपूर है और आपको चक्कर आने की समस्या से आसानी से निजात दि‍ला सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

आस्था की विजय: जब पंढरपुर में एक बालक के रक्षक बने स्वयं विट्ठल

Raksha Bandhan Essay: राखी पर्व पर हिन्दी निबंध: वर्तमान समय में रक्षा बंधन का त्योहार

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख