Hanuman Chalisa

महाशिवरात्रि पर अगर रखने वाले हैं व्रत, तो ये टिप्स आपके काम आएंगे

Webdunia
अधिकांश लोग महाशिवरात्रि के दिन व्रत व उपवास रखते है, कई लोग बिना कुछ खाए पूरा दिन भूखे रहते हैं तो कई लोग फलाहार का सहरा लेते हैं। अगर आप भी इस दिन व्रत रख रहे हैं और शरीर में एनर्जी को बरकरार रखना चाहते हैं, तो उपवास के दौरान ये टिप्स आपके काम आएंगे -  
 
1 आप अगर चाहें तो फ्रूट और वेजिटेबल मिक्स कर सलाद बना सकते हैं, और स्वाद के लिए इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें। यह आप का पेट भी जल्दी भर देगा और स्वाद भी देगा।
 
2 अगर आपको साबूदाने की खीर पसंद नहीं है, मिर्च वाला खाना भी आपको पसंद नहीं है, तो आप साबूदाने की मीठी खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। इसे घी और शक्कर के साथ बनाया जाता है और यह ताकत भी देती है।
 
3 आलू चिप्स या अन्य तली हुई चीजों को खाने के बजाए, कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की बनी चीजों का प्रयोग बेहतर होगा। इन्हें स्वादनुसार मीठा या नमकीन बना सकते हैं। इसके साथ आप कुछ फल या खीरा व टमाटर ले सकते हैं।
  
4 आलू का अत्यधि‍क प्रयोग करने के बजाए आप दही में कुट्टू का आटा, मूंगफली के पिसे हुए दाने और आलू डालकर फरियाली कढ़ी बना सकते हैं। यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छी होगी। इससे गैस या पेट की अन्य समस्याओं से भी बचाव हो जाएगा।
 
5 कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की पूरी बनाने के बजाए आप इसकी रोटी बना सकते हैं। यह हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद होगी। 
 
6 व्रत में अगर आप साबूदाने की खिचड़ी बनाकर खाते हैं, और साबूदाना आपको नुकसान करता है, तो आप इसमें दही का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको अतिरिक्त उर्जा मिलेगी और दही पेट की परेशानियों को खत्म करने में मदद करेगा। इससे बार-बार प्यास भी नहीं लगेगी।
 
7 अगर तला व मसालेदार कुछ न खाना हो, तो आप दूध और केले का बना मिल्कशेक दिन में दो से तीन बार ले सकते हैं। इससे भूख भी नहीं लगेगी और पूरा दिन एनर्जी बनी रहेगी।
 
8 फ्रूट रायता भी आपकी जरूरत को पूरा करने में मदद करेगा। दही में अपने अनुसार फलों और सूखे मेवों को मिलाकर रायता बना लें। इससे आपको ताकत भी मिलेगी और एनर्जी भी।
 
9 सूखे मेवों का सेवन भी आपको उर्जा और कैलोरी दोनों दे सकता है। इनका कम मात्रा में सेवन करने पर भी आपको कुछ और खाने की जरूरत महसूस नहीं होगी।
 
10 आपको अगर तरह पदार्थ ही लेना है, तो कुट्टू व सिंगाड़े के आटे की दूध के साथ मीठी कढ़ी बना सकते हैं। इसके अलावा शकरकंद का हलवा व उबले हुए कंद भी आपके शरीर को देर तक एनर्जी देने में मदद करेंगे।

ALSO READ: गर्मागर्म ड्रिंक फटाफट पी जाते हैं तो जरा संभल जाएं, गले के कैंसर का है खतरा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख