sawan somwar

व्रत-उपवास में ये 5 टिप्स, सेहत का रखेंगे ख्याल

Webdunia
व्रत-उपवास का सिलसिला शुरु हो चुका है। उपवास जरूर हमारी आस्था का विषय है, लेकिन इस दौरान सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। अगर व्रत के दौरान केवल फलाहारी और बिना नमक का भोजन ही लेते हैं, तो आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जानिए 5 जरूरी टिप्स - 
 
1 आहार विशेषज्ञों के अनुसार उपवास के दौरान अनाज की कमी की पूर्ति करते हुए संतुलित भोजन लेना बहुत जरूरी है। अधिक तला-भुना, मीठा या बिना नमक का खाना लेने से जहां ब्लडप्रेशर में कमी, शुगर या वजन बढ़ने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : फिट रहने के लिए ऐसे रखें उपवास, जानें 5 टिप्स
वहीं केवल फलों पर निर्भर रहने व कम मात्रा में पानी पीने से भी कमजोरी, कब्ज आदि की समस्या हो सकती है इसलिए फलाहारी सामग्री से इस तरह का भोजन तैयार करना चाहिए जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिल सके।छाछ और नींबू पानी जैसे पेय पदार्थ दिन भर लेते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी भी न हो और एनर्जी भी मिलती रहे।
 
2 छाछ और दही को शामिल करें - डाइटीशियन ममता गुरु के अनुसार उपवास के दौरान दिन में कई बार छाछ व नींबू पानी लेने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और ऊर्जा भी मिलती रहेगी। इसके अलावा पपीते, स्ट्राबेरी, चीकू का शेक, पाइनएपल, मौसम्बी व संतरे का जूस आदि भी बीच-बीच में लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :  उपवास में खाते हैं कुट्टू का आटा? जानें 5 सावधानियां
 
3 नहीं होगा गरिष्ठ - वहीं उपवास के दौरान अगर एक बार फलाहार ग्रहण कर रहे हैं तो सिर्फ साबूदाने की खिच़ड़ी या आलू का हलवे जैसे किसी एक गरिष्ठ व्यंजन पर निर्भर रहने के बजाए कुट्टु, सिंघाड़े या राजगीर के आटे में उबला आलू मैश कर रोटी का आटा तैयार करें। इससे रोटी या पराठा बनाकर दही या लौकी के रायते के साथ खाने से पेट भी भरेगा और वजन बढ़ने की समस्या भी नहीं होगी। साबूदाना खिचड़ी में अगर आलू के बजाए लौकी का उपयोग किया जाए तो वह गरिष्ठ नहीं होगी।
 
4 ज्यादा देर न रहें भूखे - सुबह उठने के बाद ज्यादा देर तक भूखे रहने से एसीडिटी और लो ब्लडप्रेशर आदि की परेशानी हो सकती है। होम्योपैथी चिकित्सक व डायटीशियन डॉ.स्मिता नंबीशन के अनुसार व्रत के दौरान सुबह चाय पीने के बाद छाछ, दही, अधपकी सब्जियों का सलाद, फल आदि खाने से शरीर को एनर्जी मिलने लगती है। 
 
यह भी पढ़ें : उपवास में चक्कर आते हैं ? 7 चीजें करेंगी आपकी मदद
 
5 फलाहारी खाने में हरी चटनी, रायते, खीरा जैसी चीजें शामिल कर विविधता लाई जा सकती है । इस दौरान यह ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है कि नमक व शकर का तालमेल न बिगड़ने पाए साथ ही पानी भी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

अगला लेख