Hanuman Chalisa

सावधान! ज्यादा नमक खाते हैं, तो आ सकता है हार्ट अटैक...

Webdunia
वैसे तो नमक के प्रयोग के बिना कोई भी आहार बेस्वाद लगता है, लेकिन इसका उपयोग सीमित मात्रा में ही किया जाए तो बेहतर होता है। कई लोगों को खाने में अधिक नमक खाने की आदत होती है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो संभल जाइए, क्योंकि अधिक नमक का सेवन आपको हृदय संबंधी परेशानी दे सकता है।
 
अमेरिका में किए गए एक शोध में यह बात सामने आई है कि वहां अधिकतर लोग रोज की जरूरत से दोगुना ज्यादा नमक खाते हैं और इस कारण उनकी समय से पहले मृत्यु हो जाती है। यह शोध अमेरिकी सरकार के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा किया गया। शोध में यह भी कहा गया कि फास्ट फूड और डिब्बाबंद खाना खाकर लोग सामान्य की तुलना में दोगुना नमक खाते हैं। 
 
शोध में बताया गया है कि नमक शरीर को इस कदर नुकसान पहुंचाता है कि यदि खाने में नमक की मात्रा कम भी कर दी जाए तब भी इससे हुए नुकसान की भर पाई नहीं की जा सकती। जानकारों का मानना है कि लंबे समय तक अधिक नमक लेने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है जो आपके हृदय को नुकसान पहुंचाता है। इसके बाद यदि नमक की मात्रा कम भी कर दी जाए, तो ब्लड प्रेशर कम हो जाने से दिल के दौरे खतरा और भी बढ़ जाता है।
 
दरअसल सोडियम की अधि‍कता होने से शरीर में रक्त संचार की गति बहुत तेज हो जाती है। इसलिए यह ब्लडप्रेशर को असामान्य रूप से बढ़ा सकता है, और दिल के दौरे की संभावना दुगुनी हो जाती है। इससे बचने के लिए आवश्यक है, कि नमक का प्रयोग कम किया जाए और ऐसी चीजों से भी दूर रहा जाए जिनमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है।

खासतौर पर पैक्ड फूड या फास्ट फूड। खाना बनाते समय नमक की मात्रा हमेशा कम रखना चाहिए इसके अलावा खाना खाते समय अलग से नमक डालने से भी परहेज करना चाहिए। 

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

अगला लेख