Hanuman Chalisa

परीक्षा के दौरान कैसा हो खानपान, जानिए

Webdunia
परीक्षा के दौरान रखें अपनी सेहत का ध्यान
 
 
परीक्षा के दौरान बच्चे खाना-पीना भूलकर सिर्फ पढ़ाई में ही लगे रहते हैं। यह बिलकुल सही नहीं है। इस दौरान खाने का पूरा ध्यान रखना चाहिए। जब परीक्षा करीब हों या चल रहे हैं तो अपने खाने का चयन सोच-समझकर करें। 
 
फास्ट फूड से दूर रहना चाहिए, क्योंकि परीक्षा के दौरान फास्ट फूड आपकी एकाग्रता को कम कर सकता है।
 
जरूरी है कि परीक्षा की तैयारियों में स्टूडेंट्स बैलेंस डाइट लें। तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। 
 
डॉक्टर का कहना है कि हैल्दी फूड से स्मरण शक्ति तो बढ़ती ही है, साथ ही फिटनेस बनी रहती है। 
 
अगर स्टूडेंट्स फास्ट फूड से दोस्ती छोड़ घर का हैल्दी फूड लेंगे तो पढ़ाई भी अच्छे से करेंगे। इसके लिए सीबीएसई ने भी अपनी हेल्पलाइन वेबसाइट में छात्रों के खान-पान के लिए टिप्स दिए हुए हैं।

पैरेंट्स को इन दिनों ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों के खाने-पीने में अधिक अंतराल न हो। दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात कि खाने में चिकनाई का प्रयोग कम हो। 
 
खाने-पीने में प्रोटीन अधिक लेना चाहिए। स्टूडेंट्स के लिए जरूरी है कि वह किसी भी वक्त का खाना न छोड़ें। इन सब के अलावा थोड़ी-थोड़ी देर में हल्का स्नैक लेना भी अच्छा होगा। हल्के स्नैक में भुना चना, पॉपकार्न और पोहा आदि लिया जा सकता है।
 
ऐसा हो खान-पान 
 
दूध, दही, अंडा भरपूर मात्रा में लें।
 
* नाश्ते में घर की बनी भेलपुरी, टोस्ट, पनीर, सलाद, शहद के साथ सूखे मेवे आदि लिए जा सकते हैं।
 
* फास्टफूड कम से कम लें।
 
* फल, फलों का रस, नींबू पानी, सूप को बार-बार लिया जा सकता है।
 
* अगर चाय पीने की आदत है तो हर्बल टी लेना अच्छा है।
 
* खाना छोड़ने से एकाग्रता में कमी आती है।
 
* रात का खाना हल्का लेना अच्छा होता है। इसमें दलिया, कॉर्न या रोटी-सब्जी खाई जा सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव

सभी देखें

नवीनतम

हिन्दी कविता: पृथ्वी की पुकार

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

world earth day: पृथ्वी दिवस पर 10 प्रभावशाली पंक्तियां क्या हैं?

Ramanuja Jayanti: रामानुज जयंती कब और क्यों मनाई जाती है, जानें 5 रोचक तथ्य

Earth Day 2026: पृथ्वी दिवस: धरती पर से जीवन का विनाश है नजदीक, जानिए 5 खास कारण

अगला लेख