Hanuman Chalisa

Tips For Tanning : त्वचा से टैनिंग हटाने के लिए खास उपाय

Webdunia
टैनिंग सिर्फ तेज धूप में निकलने से ही नहीं होती, बल्कि गैस या चूल्हे सामने खड़े होकर काम करने और त्वचा के ज्यादा गर्माहट के संपर्क में होने से भी होती है। ठंड के दिनों की सुहावनी धूप भी आपकी त्वचा को काला कर सकती है...जानिए इसके लिए 5 खास प्रभावशाली उपाय..
 
1 नींबू - एसिटिक होने के कारण यह त्वचा के ऊपर छाई झुलसन को समाप्त करने में मदद करता है। इसके साथ हल्दी व खाने का सोडा मिलाकर त्वचा पर मसाज करें, और कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में टैनिंग समाप्त हो जाएगी।
 
2 बेसन - घर पर बना हुआ दही, हल्दी और बेसन का पैक लगाकर त्वचा पर सूखने तक रहने दें। सूखने के बाद इसे गुनगुने या ठंडे पानी से धो लें। नियमित इसका प्रयोग करने पर टेनिंग जल्द ही चली जाएगी।
 
3 टमाटर - टमाटर के रस की मसाज करने पर भी त्वचा से टैनिंग हटाई जा सकती है। आप चाहें तो इसे बेसन, दही और नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाएं या फिर सीधे मसाज करें, यह फायदेमंद साबित होगा।
 
4 चंदन - चंदन की लकड़ी को घिसकर पतला पेस्ट बनाएं और इसे त्वचा पर तब तक लगाए रखें, जब तक यह सूख न जाए। जब यह सूख जाए तो इसे गीले कपड़े से रगड़ते हुए साफ करें। 
 
5 एलोवेरा - त्वचा पर नियंमित रूप से एलोवेरा के गूदे से मसाज करने से टैनिंग की समस्या काफी हद तक कम की जा सकती है। इससे आपकी त्वचा मुलायम होगी और निखार भी आएगा।
 
6 पपीता - पपीते का प्रयोग भी त्वचा को खूबसूरत बनाने में बेहद फायदेमंद है। इसके गूदे से चेहरे की मसाज करें और गुनगुने पानी से धो लें। नियमित प्रयोग से जल्द ही असर साफ दिखाई देगा।
 
7 आलू - आलू को काटकर त्वचा पर रगड़ें या इसका रस निकालकर त्वचा की मसाज करें। नियमित रूप से इस प्रयोग को करने पर जल्द ही त्वचा की रंगत निखर जाएगी और त्वचा बेदाग हो जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख