dharma sangrah
✕

रोजाना मुट्ठीभर सूखे मेवे खाने से दिल की बीमारी, कैंसर का खतरा होगा कम

Webdunia
रोजाना कम से कम 20 ग्राम यानी मुट्ठीभर सूखे मेवे खाने से आपको दिल की बीमारी,  कैंसर और अकाल मृत्यु जैसी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।
 
सूखे मेवों की खपत पर सभी वर्तमान अध्ययनों के विश्लेषण से पता चलता है कि रोजाना 20  ग्राम सूखे मेवे खाने से दिल से जुड़ी हुई बीमारी करीब 30 प्रतिशत, कैंसर 15 प्रतिशत और  अकाल मृत्यु 22 प्रतिशत कम हो जाती है।
 
इंपीरियल कॉलेज लंदन और नॉर्वे यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने पूरे  विश्वभर के 29 प्रकाशित अध्यनों का विश्लेषण किया। इस अध्ययन में कुल 8,19,000 लोग  शामिल हुए थे जिसमें से 12,000 से अधिक लोग दिल से जुड़ी हुई बीमारियों के मरीज थे  जबकि 9,000 मामले हृदयाघात, 18,000 मामले हृदयरोग और कैंसर एवं 85,000 से अधिक  अकाल मौतों के थे।
 
यह अध्ययन जर्नल 'बीएमसी मेडिसिन' में प्रकाशित हुआ है। (भाषा)

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख