biodatamaker
✕

Beauty Care : जानिए Dry Skin के लक्षण और कारण

Webdunia
खूबसूरत और चमकदार त्वचा की चाहत हर किसी की होती है। लेकिन त्वचा संबंधी परेशानियां इसे पूरा होने में रुकावट पैदा करती हैं। सौंदर्य की अनेक समस्याओं में से एक समस्या ड्राई स्कीन भी है। शुष्क और बेजान त्वचा से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें दूसरों की तुलना में ड्राई स्कीन का खतरा कुछ ज्यादा ही होता है जिसके कारण वे चिंतित भी रहते हैं तथा तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें शुष्क त्वचा से राहत नहीं मिलती।
 
इसकी मुख्य वजह लाइफस्टाइल में तेजी से आए बदलाव को माना जा सकता है तथा जंकफूड का सेवन, दिनचर्या में बदलाव, त्वचा की सही देखभाल न करना आदि। आइए इस लेख में जानते हैं ड्राई स्कीन होने के लक्षण और इसके कारण के बारे में।
 
लक्षण
 
त्वचा में खुजली होना।
त्वचा का फटना।
त्वचा का खींचा-खींचा महसूस होना।
त्वचा के फटने पर दर्द होना और खून आना।
 
कारण
 
कठोर साबुन का इस्तेमाल।
ज्यादा गर्म पानी से नहाना।
सनबर्न होने पर तैराकी।
हीटर में ज्यादा रहना (ठंड के मौसम में)।
दवा का सेवन।
ज्यादा कॉस्मेटिक का उपयोग।
एसी के संपर्क में ज्यादा रहना।
 
सामान्यत: त्वचा उम्र के साथ-साथ ड्राई होती जाती है। मौसम का असर भी त्वचा के शुष्क होने का एक कारण हो सकता है। यदि आप एक ऐसे वातावरण में रहते हैं, जहां ठंडक ज्यादा रहती है तो त्वचा के शुष्क होने का खतरा और बढ़ जाता है। वहीं आप यदि ऐसी जगह काम कर रहे हैं, जहां आपका केमिकल्स के संपर्क में ज्यादा आना रहता है या ज्यादा समय तक आप पानी के संपर्क में रहते हैं तो भी त्वचा के ड्राई होने का खतरा बना रहता है, जैसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी, हेयर स्टाइलिस्ट्स आदि।
 
वहीं जो त्वचा का किसी तरह का ट्रीटमेंट और दवा ले रहे हैं, उन्हें भी त्वचा में ड्राईनेस की समस्या हो सकती है। मान लीजिए आप मुंहासों के लिए स्कीन ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो शुष्क त्वचा की परेशानी आपको हो सकती है।
 
शुष्क त्वचा के उपचार के लिए आपको अपनी स्कीन की खास देखभाल की जरूरत है-
 
दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
डाइट में फ्रूट और हरी सब्जियों को शामिल करें।
व्यायाम करें।
साबुन का इस्तेमाल त्वचा पर न करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

अगला लेख