Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
कई लोगों में ऐसी आदत होती है कि वे अपने शरीर के अंगों जैसे आंख, कान, नाक आदि को छूते रहते हैं। लेकिन शायद ही आपको ये पता हो कि शरीर के कुछ अंग बहुत ही संवेदनशील होते है जिन्हें छूना सही नहीं होता। उन्हें छूने से आपको इंफेक्शन होने की आशंका बनी रहती है। आइए, जानते हैं ऐसे ही संवेदनशील अंगों के बारे में जिन्हें आपको बेवजह नहीं छूना चाहिए -
1. आंखें
हमारी आंखें बहुत ही सेंसिटिव होती हैं और इनमें बहुत जल्दी इंफेक्शन होने की आशंका रहती है। आंखों को बार-बार रगड़ने से हमारे हाथों और नाखूनों में जो कीटाणु होते हैं, वे आसानी से आंखों में जा सकते हैं और सांस्क्रमण फेला सकते है।
2. एनल
एनल में बहुत ज्यादा मात्रा में बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, यदि आपने इसे बेमतलब छुआ है और हाथों को साबुन से नहीं धोया तो शरीर के दूसरे अंगों में इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है। एनल बहुत ज्यादा संवेदनशील, हिस्सा होता है, इसलिए इसे कभी भी बेमतलब टच नहीं करना चाहिए।
3. नाक
बच्चों से लेकर बड़ों तक कई लोगों को आपने नाक में उंगली डालकर साफ करते देखा होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा करने से आप अपनी नाक को और भी गंदा कर रहे हैं। नाक को उंगली डालकर साफ करने से आपकी उंगली के कीटाणु नाक में चले जाते हैं और नेजल इंफेक्शन व फंगल इंफेक्शन की आशंका बढ़ा देते हैं।