अस्थमा के मरीज रखें दिवाली पर अपनी सेहत का विशेष ख्याल, जानिए जरूरी बातें

Webdunia
दिवाली का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता हैं लेकिन पटाखों और पॉल्यूशन के कारण अस्थमा मरीजों के लिए इस समय टेंशन बढ़ जाती है। अस्थमा के मरीजों के लिए पटाखों का धुआं परेशानी का सबब बन जाता है जिस वजह से उन्हें सेहत संबंधी परेशानियां होनी लगती है। तो आइए जानते है कुछ टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं....
 
1. अस्थमा के मरीज दिवाली की रात ज्यादा देर तक अपने घर से बाहर न रहें। अगर किसी वजह से घर से बाहर निकला पड़े तो मुंह पर मास्क लगाकर ही बाहर जाएं।
 
2. अपने हाथों को साफ करें समय-समय पर अपने हाथों को साबून से धोते रहें।
 
3.  पटाखों, फुलझड़ियों व अनार जलाने का भले ही आपको शौक हो, लेकिन सेहत का ध्यान रखते हुए इनसे दूरी बनाना बेहद जरूरी है। इनसे निकलने वाला धुंआ आपको प्रभावित कर सकता है।
 
4.  ज्यादातर वक्त घर के अंदर ही गुजारें तो बेहतर होगा, क्योंकि बाहर पटाखों का धुंआ पूरे वातावरण में व्याप्त होता है। घर के बाहर अधिक देर तक रहने पर आप इससे अछूते नहीं रहेंगे, और सेहत जोखिम में  रहेगी सो अलग।
 
5.  अपना इन्हेलर व दवाईयां हर वक्त अपने साथ रखें। आपको किसी भी समय इसकर जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में जरूरत के समय यह आपके पास होना चाहिए।
 
6. अपने डॉक्टर से पहले ही सलाह लें और खाने पीने का विशेष ध्यान रखें। अधिक तेल-मसाले वाला खानाखाने से बचें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रह सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

लाल या हरा, पेट की सेहत के लिए कौन सा सेब है ज्यादा फायदेमंद? जानिए साइंटिफिक सच्चाई

मदर्स डे पर निबंध/भाषण: कुछ इस तरह रखें मां और उसकी ममता पर अपने विचार

विश्व हास्य दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

गर्मियों में AC नहीं, नेचुरल कूलिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये 5 असरदार योगासन

अगला लेख
More