dharma sangrah
✕

Cold Season में कैसा होना चाहिए युवाओं का Diet Chart

Webdunia
गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (17:00 IST)
सर्दी के मौसम में अक्सर सभी सिकुड़ कर कमरे में बैठ जाते हैं। लेकिन इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ है कि सर्दी के मौसम में आप अपनी सेहत का बहुत अच्छे ख्याल रख सकते हैं। अगर सही डाइट फॉलो करते हैं तो सेहत और सुंदरता दोनों का निखार गायब नहीं होगा। आइए जानते हैं किस तरह से ठंड में डाइट चार्ट होना चाहिए।

आप जैसा भोजन करें उसका असर आपके तन-मन दोनों पर पड़ता है। इसलिए मौसम के साथ भोजन में जरूर बदलाव करें। और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं।

सर्दियों में अपनी डाइट को लेकर आप कन्फ्यूज हैं तो हम लेकर आए हैं- सर्दी के मौसम में लो फैट विद हाई कैलोरी से भरपूर भोजन की जानकारी। इन्हें अपने डाइट चार्ट में शामिल कर आप अपने शरीर के बढ़ते वजन को नियंत्रित रख पाएंगे।

आइए जानते हैं ठंड के मौसम में कैसा हो आपका ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर -

ब्रेकफास्ट: सुबह का नाश्ता हमें ऊर्जा देता है। नाश्ते में अंडे के साथ ब्रेड, उपमा, सैंडविच, डोसा, हेवी फ्रूट कस्टर्ड आदि ले सकते हैं। रोजाना नाश्ते के बाद मलाई निकले हुए एक गिलास गर्म दूध का सेवन करना न भूलें। इन सबके साथ एक प्लेट फ्रूट अलग से या वेजिटेबल सलाद आपके नाश्ते को कंप्लीट करेंगे।

लंच : दोपहर के भोजन में हरी सब्जी, चपाती, ताजा दही या छाछ, छिलके वाली दाल के साथ चावल, गरमा-गरम सूप ले सकते हैं। लंच में हरी चटनी भोजन में मल्टीविटामिन की कमी को पूरा करती है।

डिनर : सर्दियों में रात को आप जल्दी भोजन करने की आदत डालें। रात का भोजन आपके दोपहर के भोजन की अपेक्षा हल्का होना चाहिए। रात को भोजन में आप खिचड़ी या दलिया जैसे हल्के भोजन का सेवन करें।

सोने से कम से कम 4 घंटे पहले भोजन करने से शरीर में भोजन का पाचन अच्छे से होता है। रात को सोने से पहले हल्दी, खारक या अदरक मिले एक गिलास गर्म दूध का सेवन अवश्य करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अगला लेख