Hanuman Chalisa

डेंगू से सावधान, ये रहे कारण और 10 लक्षण

WD
डेंगू मच्छरों के काटने पर वायरस से फैलने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो अधिकांशत: बारिश के मौसम में तेजी से अपनी पैर पसारती है। किसी डेंगू पीड़ि‍त व्यक्ति को काटने के बाद उसी मच्छर का आपको काटना, आपके लिए घातक हो सकता है। जानिए कैसे फैलता है डेंगू और इसके लक्षण क्या हैं - 

कारण - 1 घर या घर के आसपास किसी गमले, बर्तन, सड़क या कूलर या अन्य स्थान पर इकट्टा जमे हुए पानी में डेंगू पैदा करने वाले मच्छर पनपते हैं, जो केवल एक बार काटकर भी आपको डेंगू का शिकार बना सकते हैं। इसलिए अपने आसपास किसी भी प्रकार से लंबे समय तक पानी को इकट्ठा न होने दें। 
 
डेंगू मच्छरों के काटने पर वायरस से फैलने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो अधिकांशत: बारिश के मौसम में तेजी से अपनी पैर पसारती है। किसी डेंगू पीड़ि‍त व्यक्ति को काटने के बाद उसी मच्छर का आपको काटना, आपके लिए घातक हो सकता है। जानिए कैसे फैलता है डेंगू और इसके लक्षण क्या हैं - 

2 कई बार घर में रखे पानी के बर्तनों में डेंगू फैलाने वाले मच्छर अंडे दे देते हैं, जो बेहद खतरनाक होता है। घर में पीने के पानी और बर्तनों को ढांककर रखें और प्रतिदिन बदलते रहें।

3 जब यह मच्छर डेंगू पीडि़त व्यक्ति को काटने के बाद किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, तो स्वस्थ इंसान भी डेंगू की चपेट में आ जाता है।
4  एक बार डेंगू होने पर इसके बार-बार होने की संभावना भी बनी रहती है, इसलिए पहली बार में ही डेंगू से बचाव बहुत आवश्यक है।
लक्षण - सामान्यत: डेंगू होने पर शुरूआती 3 से 14 दिनों तक किसी भी प्रकार से कोई लक्षण दिखाई नहीं देते। इसके लक्षण 3 से 14 दिन बाद दिखाई देते हैं।  
डेंगू के 10 लक्षण, अगले पेज पर...

1 डेंगू बुखार होने पर मरीज को ठंड लगने के साथ ही अचानक तेज बुखार आ जाता है। 
2 इस बुखार में मरीज के सिर में दर्द बना रहता है और इसके साथ ही मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होने की समस्या भी होती है।

3 अत्यधिक कमजोरी लगने के साथ ही भूख में बेहद कमी महसूस होना और जी मितलाना।

4 इस बुखार में पीड़ि‍त व्यक्ति के मुंह का स्वाद खराब हो जाता है, और कुछ भी स्वाद नहीं लगता। 
5 गले में हल्का-सा दर्द बना रहता है, और मरीज मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार महसूस करता है। 
6 कई बार इस तरह के बुखार में शरीर पर लाल-लाल दानें या रेशेस हो जाते हैं। शरीर पर लाल-गुलाबी ददोरे निकलने के साथ ही चेहरे, गर्दन तथा छाती पर भी दानों की तरह के ददोरे हो सकते हैं।
 7 डेंगू की गंभीर अवस्था में रोगी के आंख और नाक से खून भी आने लगता है। कभी-कभी गंभीर अवस्था में लाल बैंगनी रंग के फफोले भी हो जाते हैं।
8 पूरे शरीर में दर्द होने के साथ ही त्वचा लाल और गुलाबी हो जाती है और गले के लिम्फ नोड सूज जाते हैं।
 9  शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है, और ब्लडप्रेशर भी समान्यत: कम हो जाता है। 
10  कई बार मसूड़ों में खून आने की समस्या भी होती है।  
किसी भी प्रकार से डेंगू के लक्षण प्रतीत होने पर अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।  
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख