Hanuman Chalisa

कम करना है अपना वजन तो अपनाएं यह रचनात्मक मंत्र

Webdunia
मीनाक्ष‍ी हेगड़े 
 
बात ही कुछ ऐसी है जो हर कैलोरी कांशस व्यक्ति को आकर्षित कर लेगी। जब मामला वजन घटाने का हो तो आप लगभग हर पैंतरे पर हाथ आजमा लेती हैं। वजन घटाने को तत्पर व्यक्ति डाइट कंट्रोल से लेकर जिम में पैसा और पसीना दोनों बहाने तक हर जतन करता है। ऐसे में अगर कोई सहज और सामान्य तरीका हाथ लग जाए तो...? 
 
शोधकर्ताओं का कहना है कि जो महिलाएं अपनी दिल की बात को कलम के जरिए पन्नों पर उतारती रहती हैं, वे ऐसा नहीं करने वाली महिलाओं की तुलना में अधिक तेजी से वजन कम कर सकती हैं। असल में यह बात केवल लिखने तक सीमित नहीं है, जब आप किसी क्रिएटिव काम में व्यस्त रहती हैं तब एक तो आपका समय बंट जाता है और आप अटरम-शटरम खाने से बच जाती हैं। 
 
दूसरी ओर यदि आप भावनात्मक स्तर पर किसी बुरे दौर से गुजर रही हैं और अवसाद या तनाव में आप अपनी भूख पर कंट्रोल नहीं रख पातीं तो भी यह तरीका काम करता है क्योंकि दिल की बात को डायरी में लिख लेना या कुछ देर संगीत की धुन पर मनचाहे तरीके से नाच लेने से आपका दिल हल्का हो जाता है और आप ज्यादा खाने से बच जाती हैं। 
 
इतना ही नहीं...लिखने, पढ़ने, नाचने, संगीत सुनने, पेंटिंग करने या ऐसे ही किसी क्रिएटिव काम को करने से आपकी कुछ कैलोरीज भी घटती है। वहीं अन कामों में व्यस्त रहने से आपको पॉजिटिव एनर्जी भी मिलती है जो आपके उत्साह और लगन को बनाए रखने में मदद करती है। तो इस तरह क्रिएटिव कामों में बिजी रहना फायदे का सौदा है...और कई कसरतों की तुलना में आसान भी।   

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

अगला लेख