Hanuman Chalisa

Health Care : जानिए गाय के दूध के बेशकीमती लाभ

Webdunia
दूध पीना सेहत और खास तौर से हड्ड‍ियों के लिए फायदेमंद होता है, यह बात तो आप जानते हैं, लेकिन पैकेट का दूध पीने के बजाए अगर गाय का दूध पिया जाए, तो आप पाएंगे यह अनोखे और बेशकीमती 10 बेहतरीन फायदे...जरूर जानें
 
1 किसी बच्चे या व्यक्ति के बौद्ध‍िक विकास के लिए गाय का दूध बेहद लाभदायक है, दिमाग के लिए और और दूध इतना फायदेमंद नहीं है जितना गाय का दूध। 
 
2 गाय का दूध पाचन के लिए बेहतरीन होता है और इसे पचाने में तंत्र को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। यह पाचन तंत्र की समस्याओं में काफी लाभदायक है।
 
3 पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी होने पर गाय कर दूध पीना बेहद कारगर उपाय है। गाय का दूध वीर्य का गाढ़ा का शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि करता है और बल प्रदान करता है।
 
4  प्रतिदिन रोज को गाय के दूध का सेवन करना, टीबी के मरीजों के लिए लाभकारी है। वहीं बुजुर्गों के लिए भी नियमित रात को गाय के दूध का सेवन बल प्रदान करता है।
 
5 पित्त संबंधी सभी समस्याओं के निवारण के लिए गाय का दूध बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को तेज और ओज प्रदान करता है और गैस की समस्याओं से भी निजात दिलाता है।
 
6 बच्चों में रिकेट्स या सूखा रोग हो जाने पर गाय के दूध का इस्तेमाल बादाम के साथ करने पर यह दवा की तरह कार्य करता है। रक्त कोश‍िकाओं में वृद्ध‍ि करने में यह सहायक है।
 
7 चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए गाय के दूध का प्रयोग किया जा सकता है। गाय के कच्चे दूध की चेहरे पर मसाज  करने से त्वचा गोरी, चमकदार और बेदाग होती है।
 
8 गाय के दूध में पाया जाने वाला पीला पदार्थ कैरोटीन होता है, जो आंखों की रौशनी बढ़ाता है और आंखों की खूबसूरती भी बढ़ाता है।
 
9 कैंसर, टीवी, हैजा और भी कई गंभी रोगों से निपटने में गाय का दूध अमृत की तरह कार्य करता है। यह अकेला ही बच्चों को संपूर्ण पोषण देने में सक्षम पदार्थ है।
 
10 दवाओं और हानिकारक केमिकल्स के कारण शरीर में बनने वाले जहर एवं उसके असर को कम करने में गाय का दूध प्रभावकारी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख