Dharma Sangrah

Covid-19 : कपड़ों को कैसे करें Disinfect, जानिए टिप्स

Webdunia
4
कोविड-19 से बचने के लिए हर तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं जिससे कि इस वायरस की चपेट में आने से बच सकें। कोरोना वायरस से बचने के लिए सफाई पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।
 
घर की साफ-सफाई पर, बार-बार हाथ धोने के लिए, सब्जियों और फलों सभी को सैनिटाइज करने की सलाह दी जा रही है। क्योंकि अगर वायरस से बचना है तो इनका सफाया करना भी तो जरूरी है। इस समय साफ-सफाई बहुत जरूरी है और आपकी छोटी-सी भी गलती आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकती है इसलिए साफ-सफाई का विशेषतौर पर ध्यान देने की जरूरत है।
 
इसी के साथ ही कपड़ों की सफाई पर भी खास ध्यान देना चाहिए। छोटी-छोटी बातों को ध्‍यान में रखकर ही आप खुद और अपने परिवार को हर तरह की बीमारी से सुरक्षित रख सकते हैं।
 
हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप कपड़ों को सैनिटाइज कर सकते हैं जिससे कि वायरस का खतरा न रहे।
 
कोरोना वायरस आपके कपड़ों में भी हो सकता है इसलिए कहीं बाहर से आने पर अपने कपड़ों को सबसे पहले बदलें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद ही परिवार के अन्य सदस्य के संपर्क में आएं।
 
कहीं बाहर से आने पर अपने कपड़े कहीं टांगकर न रखें, वरन् इन्हें तुरंत धोकर डालें, चाहे कितना भी समय क्यों न हुआ हो। आपका आलस मुसीबत खड़ी कर सकता है।
 
कपड़ों को सैनिटाइज करने के लिए इन्हें गर्म पानी में डिटर्जेंट में गलाकर रखें।
 
इसके बाद कपड़ों को ब्रश की मदद से अच्छी तरह से साफ करें।
 
कपड़ों को खंगालने के बाद इसे डिटॉल के पानी में भी एक बार डालकर निकालें।
 
कपड़ों को धूप में अच्छी तरह सूखने दें, इसके बाद प्रेस भी करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंधेरे में जलती एक अटूट लौ: माता गांधारी देवी का जीवन दर्शन

सुर्ख़ फूल पलाश के...

गांधी महज सिद्धांत नहीं, सरल व्यवहार है

Vastu Remedies: वास्तु दोष निवारण के सबसे असरदार 5 उपाय

क्या डायबिटीज रोगी कीवी खा सकते हैं?, जानें 4 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भारत के स्कूलों में अब छात्राओं को देना होगी ये सुविधाएं, जाने गाइडलाइंस

Guru Ravidas Jayanti: गुरु रविदास जी के बारे में 10 अनसुनी बातें

गुरु हर राय जयंती, जानें महान सिख धर्मगुरु के बारे में 5 खास बातें

अगला लेख