dharma sangrah
✕

CoronaVirus: चेस्ट X-ray और Swab Test में से क्या है सबसे सही, जानिए Expert Advice

Webdunia
विश्वभर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना को लेकर लोगों में एक डर का माहौल भी देखा जा रहा है और कई लोग सामान्य सर्दी-खांसी को भी कोरोना से जोड़ रहे हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बहुत से लोगों के मन में यह सवाल जरूर आ रहा है कि अपने परिवार के लोगों में कोरोना संक्रमण की पहचान किस तरह हो सकती है और जांच के लिए क्या बेहतर है? इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमने बात की रामसनेही विश्वकर्मा से, जो कि एक सीनियर पैथॉलॉजिस्ट है और उन्हीं से जाना कोरोना जांच में चेस्ट एक्स-रे और स्वाब टेस्ट में क्या है सबसे सही?
 
कोरोना जांच में चेस्ट एक्स-रे और स्वाब टेस्ट में क्या है सबसे सही, आइए जानते हैं।
 
रामसनेही विश्वकर्मा, सीनियर पैथॉलॉजिस्ट
 
वे बताते हैं कि स्वाब टेस्ट में लैब एक कॉटन स्वाब से गले या नाक के अंदर से सैंपल लेकर टेस्ट करता है। वे बताते हैं कि कोरोना के लिए टेस्ट 2 तरह से होते है: पहला है नेजल स्वाब और दूसरा है थ्रोट स्वाब।
 
नेजल स्वाब-
 
नेजल स्वाब में जिन लोगों को सर्दी होती है, उनका टेस्ट नेजल स्वाब की मदद से किया जाता है। वहीं जिन्हें खांसी की शिकायत होती है, उनके लिए थ्रोट स्वाब के माध्यम से उनका टेस्ट किया जाता है। जब ये टेस्ट हो जाते हैं तो सैंपल को लैबोरेटरी में भेजा जाता है और इसके बाद ही आपको सही रिजल्ट मिलता है।
 
वे बताते हैं कि कोरोना की जांच के लिए स्वाब टेस्ट सबसे बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें 100% कंफर्मेशन के साथ रिजल्ट मिलता है इसलिए एक्स-रे से बेहतर स्वाब टेस्ट होता है, क्योंकि छाती का एक्स-रे करवाकर यह देखा जाता है कि कहीं व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत तो नहीं है। लेकिन स्वाब के माध्यम से गले या नाक के अंदर से सैंपल लेकर टेस्ट किया जाता है जिससे कि कोरोना का कंफर्मेशन मिल सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख