ramcharitmanas

Covid-19 से पाना है छुटकारा तो इन बातों का रखें ख्याल

Webdunia
कोविड-19 के कारण पूरा देश परेशान है। इससे बचने के लिए लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है ताकि इस वायरस से छुटकारा मिल सके। इसी के साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति का इम्यून सिस्टम मजबूत है तो उस पर किसी भी वायरस का असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उसका शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार है। इसी वजह से प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए प्रयास करने चाहिए।
 
कोरोना वायरस से दूर रहने के लिए कुछ बदलाव की जरूरत है व कुछ चीजों को नजरअंदाज करने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि किन बदलावों के साथ आपको कोरोना काल में आगे बढ़ना है?
 
शुगर फूड्स से बचें
 
अधिक मीठा खाने से बचें। ध्यान रहे, ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं इसलिए इनसे दूरी ही भली।
 
जंक फूड से दूर रहें
 
अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो जंक फूड से दूरी बनाएं। ऐसे कई लोग हैं, जो इसके बिना रह नहीं पाते। लेकिन जरा सोचिए कि लॉकडाउन ने आपको जंकफूड से दूर रहने की आदत भी डलवा दी है और इसे यूं ही चलने दीजिए। ध्यान रहे, प्रोसेस्ड और फ्रोजन फूड कई बीमारियों को जन्म देते हैं इसलिए इनसे दूरी बनाएं।
 
लॉकडाउन के दौरान यदि आप जिम नहीं जा पा रहे हैं, तो परेशान होने की जगह घर पर ही नियमित एक्सरसाइज करें। आप ट्यूटोरियल देखकर भी व्यायाम कर सकते हैं, जैसे स्क्वॉट्स, पुश-अप, जंपिंग जैक आदि।
 
घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें। ध्यान रहे, नियमित साफ-सफाई बहुत जरूरी है और इसे नजरअंदाज न करें। अगर संभव हो तो बागवानी करें। यह आपके मूड को फ्रेश रखने में मदद करेगी।
 
अगर आप गेट खोलकर अंदर या बाहर जा रहे हैं, तो हाथ धोना बिलकुल न भूलें।
 
अपने मोबाइल को नियमित रूप से सैनिटाइज करते रहें।
 
कहीं बाहर से आने पर अपने कपड़ों को बदलें और अच्छी तरह से हाथों को साफ करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख