Biodata Maker

Corona Stress : कोरोना काल में खुद को रखें मानसिक रूप से स्वस्थ

Webdunia
इस वक्त जो देश की स्थिति है, उससे हर एक व्यक्ति के मन में डर बना हुआ है। लॉकडाउन के दौरान सभी अपने-अपने घरों में हैं। दिन-रात सिर्फ कोरोना से संबंधित खबरों को देख-पढ़ रहे हैं। ऐसे में मन में बेचैनी और चिढ़चिढ़ापन व मानसिक तनाव जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। कोरोना वायरस के खौफ से लोगों के मन में नकारात्मकता देखी जा रही है। इस वक्त पूरे समय घर पर रहने से न ही शारीरिक कसरत हो रही जिससे कि फिट रहा जा सके और न ही मानसिक सूकून मिल रहा।
 
इससे शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति खुद को फिट महसूस नहीं कर पा रहा है। लेकिन कुछ बदलाव कर कर हम इन सब परेशानियों से बाहर आ सकते हैं।
 
आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स जिससे कि आप खुद को मानसिक तौर पर स्वस्थ महसूस कर सकते हैं।
 
मेडिटेशन
 
मेडिटेशन हमें मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है, वहीं नकारात्मक विचार भी मन में नहीं आते जिससे हम मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ तो रख ही सकते हैं, साथ ही सूकून भी मिलता है और ऐसे वक्त में हमें मेडिटेशन की बहुत जरूरत है ताकि हम खुद को इन विचारों से दूर रख सकें। इन्हें खुद पर हावी न होने दें। मेडिटेशन से कई फायदे होते हैं, जैसे भावनात्मक स्थिरता में सुधार, रचनात्मकता में वृद्धि, प्रसन्नता में संवृद्धि, मानसिक शांति एवं स्पष्टता, परेशानियों का छोटा होना आदि।
 
सोशल मीडिया से दूरी बनाएं
 
अगर आप इन खबरों से व्याप्त नकारात्मकता से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले सोशल मीडिया से दूर हो जाएं, क्योंकि दिन-रात सिर्फ यही खबरें पढ़ व सुनकर आप परेशान हो सकते हैं इसलिए दूरी ही भली।
 
अकेले न रहें, परिवार के साथ समय बिताएं
 
इस समय खुद को मोबाइल के साथ ही व्यस्त न रखें बल्कि अपने परिवार के साथ वक्त बिताएं। अगर आप अकेले बैठते हैं तो कई तरह के विचार मन में आते हैं अत: इनसे बचें और परिवार के साथ समय बिताएं।
 
म्यूजिक सुनें
 
कहते हैं संगीत  स्ट्रेस बूस्टर का काम करता है इसलिए म्यूजिक जरूर सुनें। यदि रात में नींद नहीं आती है और बुरे ख्याल परेशान कर रहे हैं तो इस समय भी अपने पसंदीदा संगीत को सुना जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

यूरोप-अमेरिका के बीच बढ़ रही है अविश्वास की खाई

Guru Golwalkar Jayanti: गुरु गोलवलकर कौन थे? जानें 7 अनसुने तथ्य

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

Shivaji Maharaj Essay: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर उत्कृष्ट निबंध

जयंती विशेष: रामकृष्ण परमहंस क्यों प्रसिद्ध थे?

अगला लेख