Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
कपूर का इस्तेमाल खास तौर से हवन पूजन और कई ब्यूटी उत्पादों में खुशबू और ठंडाई के लिए किया जाता है। इस सब के अलावा कपूर और इसके तेल के कुछ चमत्कारिक लाभ भी हैं, जो कमाल के हैं। जानने के लिए जरूर पढ़ें, कपूर के यह स्वास्थ्य लाभ -
1 त्वचा की समस्याओं में कपूर का इस्तेमाल असरकारी होता है। चेहरे पर होने वाले पिंपल्स या फिर त्वचा संबंधी कोई अन्य समस्या होने पर जरा-सा कपूर, नारियल तेल में मिलाकर चेहरे पर मसाज करना असरदार है।
2 शरीर के किसी भाग पर होने वाली खरोंच, घाव या फिर जल जाने पर कपूर लगाना जलन को कम करता है। कपूर को पानी में घोलकर लगाने से घाव की लन कम होगी और ठंडक मिलेगी।
3 अवसाद या तनाव होने पर सिर पर कपूर के तेल की मालिश करना लाभदायक होगा। इससे आपको मानसिक तौर पर राहत मिलेगी और तनाव धीरे-धरे कम होने लगेगा। सिरदर्द में भी यह तरीका कारगर है।
4 बालों के झड़ने पर कपूर के तेल को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना धी-धीरे कम हो जाता है। सिर में रूसी होने पर भी कपूर का तेल लगाने से फायदा होता है।
5 फटी एड़ियों के उपचार के लिए कपूर बेहतरीन दवा है। गरम पानी में कपूर मिलाकर, इस पानी में पैर डालकर बैठने से फटी एड़ियों में आराम मिलेगा। कुछ ही दिनों में एड़ियों का फटना कम हो जाएगा।
6 जोड़ों में दर्द या शारीरिक समस्या होने पर कपूर के तेल की मालिश करने से आराम मिलता है। यह गठिया के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। मांसपेशियों के दर्द से राहत देने में यह बेहतरीन है।