Hanuman Chalisa

दूध को बार-बार उबालते हैं, तो अब भी वक्त है संभल जाएं ...

Webdunia
अब तक आपने यह सुना होगा कि दूध को अच्छी तरह उबालकर ही पीना चाहिए, ताकि उसमें मौजूद सूक्ष्म जीवाणु नष्ट हो जाएं। दूध को उबालकर पीना ठीक भी है, और लगभग सभी लोग इसे उबालकर ही पीते हैं। लेकिन दूध को बार-बार उबालना जरूर हानिकारक हो सकता है। 
 
जी हां, दूध से पोषण प्राप्त करने के लिए भले ही आप दूध को उबालकर पीते हैं, लेकिन ताजा शोध में यह बात सामने आई है कि बार-बार दूध को उबालने से उसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं।ऐसा करने से संभवत: आपको दूध से वे जरूरी पोषक तत्व प्राप्त न हों, जिसके लिए आप दूध का सेवन करते हैं।
 
पोषण के इस नुकसान से बचने के लिए जरूरी है, कि दूध को बार-बार न उबाला जाए। इसके साथ ही दूध को उबालत समय ध्यान रखें कि इसे दो से 3 मिनट से अधिक देर तक न उबालें। जब तक दूध आंच पर रखा हो, उसे किसी चम्मच या कलछी से हिलाते रहें।
 
इस रिसर्च के मुताबिक, 17 प्रतिशत महिलाओं को इस बात का पता नहीं होता है कि बार-बार दूध उबालने से इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। वहीं 59 प्रतिशत महिलाओं को लगता है कि दूध उबालने से उसके पोषक तत्वों में वृद्धि होती है, और 24 प्रतिशत महिलाओं को लगता है कि दूध को उबालने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। 
 
तो अब से दूध को सिर्फ एक ही बार उबालें और अपने बच्चों को इसका पूरा पोषण प्राप्त करने दें। आपकी जरा सी समझदारी बच्चों के जीवनभर के लिए फायदेमंद साबित होगी और आपकी सेहत भी पहले से बेहतर होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

क्रिस्टोफ़र नोलन की ‘द ओडिसी’ : होमर के महाकाव्य की उदास सिनेमाई पुनर्रचना

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

अगला लेख