Hanuman Chalisa

चुकंदर को ऐसे खाएं, बहुत टेस्टी लगेगा

Webdunia
- मोनिका पाण्डेय 
 
चुकंदर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता तो है, पर सबको इसका टेस्ट अच्छा नहीं लगता हैं। जब भी अगर घर में चुकंदर आता है तो एक हेडक बना रहता है कि कैसे चुकंदर को खाए जिससे कि वो खाने में टेस्टी लगे। 
 
अक्सर लोगों को लगता है कि चुकंदर का सिर्फ सलाद ही बनता है, ऐसे में चुकंदर को कच्चा खाने से लोग कतराते हैं और अंत में जब सुख जाता है तो फेंकने के अलावा आपके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं रहता है। 
 
चुकंदर का जूस- 
अगर आप भी चुकंदर का सलाद खाकर परेशान हो चुके हैं तो आप चुकंदर का जूस ट्राई कर सकती हैं। चुकंदर, गाजर और पालक को एक साथ पीसकर उसे छान लें इसके बाद उसमें काला नमक मिलाकर उसे पीएं, यह बहुत टेस्टी लगता है। साथ ही यह आपके हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप इस जूस का सेवन लगातार 30 दिनों तक करते हैं तो आपके चेहरे पर ग्लो आएगा। 
 
चुकंदर का हलवा- 
चुकंदर का हलवा वास्तव में काफी टेस्टी लगता है, इसका स्वाद गाजर के हलवे से मिलता-जुलता है और गाजर का हलवा लगभग सबका ही फेवरेट हलवा होता है। इसे आप गाजर के हलवे की तरह ही आसानी से बना सकते हैं। जितना यह हलवा टेस्ट में अच्छा होता है, उतना ही हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। 
 
चुकंदर का रायता- 
इसके लिए आप चुकंदर को ग्रेट कर लें। फिर उससे हल्का सा उबाल लें। इसके बाद आप इसे दही में मिलाएं इसमें काला नमक, भुना जीरा, लाल मिर्च और धनिया पत्ता को काटकर उसमें मिलाएं। आप इसे आलू के पराठे के साथ खा सकते हैं, यह स्वाद में बहुत टेस्टी लगता है।  
 
चुकंदर के पराठे- 
चुकंदर के पराठे भी टेस्ट में बहुत अच्छे लगते हैं। आप चुकंदर को ग्रेट कर लें, उसमें आप पनीर मिलाकर इसके पराठे बना सकते हैं। ये पराठे खाने में बहुत टेस्टी लगते है, साथ ही ये हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। 

ALSO READ: Best Online Course in 2023: बहुत काम की हैं ये बातें

ALSO READ: सिंघाड़े के फायदे : डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं water chestnut, जानिए health benefits

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अगला लेख