Fitness Tips: टोंड बॉडी की ख्वाहिश को पूरा करती है बैटल रोप एक्सरसाइज, जानिए फायदे

Webdunia
अगर आप खुद को फिट रखने के लिए जिम जाते हैं, कई प्रकार की एक्सरसाइज करते है तो आपको 'बैटल रोप एक्सरसाइज' (battle rope exercise) भी जरूर आजमाना चाहिए। एक्सरसाइज का यह प्रकार इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में भी काफी छाया हुआ है। दरअसल यह एक्सरसाइज स्लिम और टोंड बॉडी पाने में बहुत कारगर है।
 
आइए, आपको बताए 'बैटल रोप एक्सरसाइज' से होने वाले फायदे -
 
1. यह एक्सरसाइज शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। इसकी खास बात यह है कि इसे करने पर कम समय में ज्‍यादा कैलोरी बर्न होती है। ऐसा माना जाता है कि जब आप इसे 1 से 5 मिनट कर लेते हैं, तो लगभग 10 कैलोरी आसानी से बर्न की जा सकती है।
 
2. इस एक्सरसाइज को करते हुए रस्सियों की मदद से लचीली वेव्स बनाई जाती है, जिसे आप चाहे तो बैठकर भी कर सकते हैं।
 
3. घुटनों को इस तरह मोड़ा जाता है कि शरीर का भार एडि़यों पर आए। यदि खड़े होकर इस एक्सरसाइज को कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि शरीर आगे की ओर थोड़ा झुका कर रखें। भूलकर भी पीछे की ओर ना झुकें, नहीं तो चोट लगने के साथ बैक में झटका आ सकता है, जिससे आप बैकपेन के शिकार हो सकते हैं।
 
4. जिन्हें जोड़ों में दर्द की शिकायत है, उन्हें भी इसे करने से राहत मिलती है। इसे उच्च तीव्रता प्रशिक्षण की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें प्रति मिनट के हिसाब से लगभग 5 से 10 कैलोरीज बर्न की जा सकती हैं।
 
5. यह उन चुनिंदा एक्‍सरसाइज में शामिल है जो एक ही समय में शरीर की सभी मसल्‍स पर एक साथ काम करती है। 
 
6. जिन महिलाओं को वेटलिफ्टिंग और पुशअप्‍स करने में परेशानी आती हो, वे 'बैटल रोप एक्सरसाइज' से स्लिम और टोंड बॉडी पा सकती है।
 
7 इस एक्सरसाइज को करने से जोड़ों पर अत्यधिक तनाव और दबाव नहीं पड़ता। लेकिन कई बार ऑक्सीजन की कमी, दिल की गति के साथ ही शरीर की कार्यप्रणाली की क्षमता बेहतर जरूर हो जाती है।
 
नोट : शुरुआत में प्रशिक्षित ट्रेनर के सामने ही इस एक्सरसाइज को करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

International Day Of Peace: अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस आज, जानें इतिहास और 2024 की थीम

World Alzheimer's Day: विश्व अल्जाइमर दिवस आज, जानें इतिहास, लक्षण, कारण और उपाय

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

अगला लेख
More