Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
अगर आप मुंह से दुर्गंध आने की समस्या से परेशान है, तो आप कुछ आसान से उपाय आजमाकर इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं, जी हां मुंह से दुर्गेंध आने की वजह से कई बार शर्मिदगी भी होती है। और लोग आपसे दूर भगने लगते है, अगर आप भी इन समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे है जिनका सेवन कर आप इन समस्या से राहत पा सकते है।
दही के सेवन से आप मुंह से दुर्गेंध की समस्या से निजात पा सकते है। सादा दही खाने से मुंह में अच्छे जीवाणु जन्म लेते हैं, जिससे की बुरे जीवाणुओं की संख्या कम हो जाती है। कम से कम एक सप्ताह तक आप यदि आप सादे दही का सेवन करते है तो मुंह से दुर्गेंध अपने आप धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।
दालचीनी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें रोगाणुरोधी तत्व मौजूद होते है। दालचीनी के सेवन से मुंह से आने वाली बदबू को कम कर देता है। इसके साथ ही दालचीनी के सेवन से दांत स्वस्थ भी रहते हैं।
अगर आप अदरक का नियमित सेवन करते है, तो मुंह से दुर्गेंध की समस्या से जल्द छुटकारा मिल सकता है। अदरक के सेवन से पाचन तंत्र भी अच्छी रहता है।
मुंह से दुर्गेंध से छुटकारा पाने के लिए सौंफ का नियमित सेवन करें। खाना खाने के बाद नियमित रूप से सौंफ खाने से मुंह की दुर्गेंध से राहत मिलती है। इसके नियमित सेवन से मुंह से दुर्गंध आना बंद हो जाती है।