ramcharitmanas

बारिश में बिल्कुल न खाएं अंकुरित अनाज, जानिए कारण...

Webdunia
sprouts n health
 

अंकुरित अनाज (sprouts) वैसे तो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है और इसे नियमित तौर पर अपनी डाइट में शामिल करना आपको सेहत और ब्यूटी के कई फायदे दे सकता है। अंकुरित आहार में विटामिन ए, बी, सी, डी, के और क्लोरोफिल भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, मैगनीशियम, आयरन, जैसे खनिजों लवणों का बेहतर स्त्रोत माना जाता है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर सेहतमंद चीज, हर वक्त एक सा ही परिणाम दे। 
 
जी हां, अंकुरित अनाज के चाहे कितने भी फायदे हों, ले‍किन बरसात के दिनों में (Rainy Season) इसे खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
 
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अंकुरित अनाज कैसे सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है... तो हम आपको बताते हैं इसका कारण-rainy season n sprouts 
 
1. दरअसल बरसात के दिनों में फूड पॉइजनिंग और पेट खराब होने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसका सबसे बड़ा कारण है, पानी या अन्य खाद्य पदार्थों में मौजूद बैक्टीरिया के कारण होने वाला संक्रमण, जो आपके पेट को न सिर्फ खराब करता है बल्कि उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं को जन्म देकर आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
 
2. डाइ‍टीशियन इस मौसम में अंकुरित अनाज न खाने की सलाह देते हैं, जिसका पहला कारण है कि इन्हें ज्यादा समय तक पानी में भिगोया जाता है और उससे भी अधिक समय तक इसमें नमी बनी रहती है। ऐसे में इनमें खतरनाक बैक्टीरिया होने का खतरा और भी बढ़ जाता है। 
 
3. एक कारण यह है कि इसमें फाइबर की मात्रा अत्यधिक होती है जो मोशन होने में सहायक होते हैं। ऐसे में यह डायरिया जैसी समस्या का कारण भी बन सकता है जिससे शरीर में पानी एवं पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
 
4. हालांकि अगर आप बरसात के मौसम में अंकुरित अनाज खाना ही चाहते हैं, तो इसे इन्हें अच्छी तरह उबाल कर ताजा रहते ही इसका प्रयोग कर लें, ताकि यह  आपको हानि न पहुंचा सके।

5. यदि अंकुरित अनाज खाने से फूड प्वॉइजनिंग होता है, तो पेट में मरोड़, उल्टी, डायरिया आदि जैसे लक्षण 12 से 72 घंटे के बीच नजर आ सकते हैं। अत: बारिश के मौसम में स्प्राउट्स को पकाकर खाना की सलाह एक्सपर्ट भी देते हैं।

sprouts
ALSO READ: इस देश मे लगा पानीपुरी पर प्रतिबंध, वजह हैरान कर देने वाली

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

अगला लेख