Hanuman Chalisa

सावधान, जिम में पहुंचकर कभी न करें ये 5 गलतियां

Webdunia
कई लोग फिट रहने के लिए जिम तो बड़े शौक से जाना शुरू करते हैं लेकिन जिम जाने के दौरान वे कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। कहीं आप भी तो ये गलतियां नहीं कर रहे? नीचे बताई गई 5 गलतियों को जानने के बाद आप खुद ही समझ जाएंगे कि आप इनमें से कौन सी गलती कर रहे हैं जिन्हें आपको तुरंत ही बंद कर देना चाहिए।
 
1. मेकअप- जिम जाते वक्त अगर आप चेहरे पर मेकअप की मोटी परत लगाकर जाते हैं, तो यह आदत त्वचा के लिए खतरनाक हो सकती है। ऐसा करने से एक्सरसाइ के दौरान त्वचा से निकलने वाला सीबम और पसीना आपकी त्वचा के रोमछि‍द्रों से सही तरीके से बाहर नहीं आ पाता, जो बाद में मुहांसे या त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।
 
2. डि‍ओडरेंट- अगर जिम जाते वक्त आप एंटीपर्सपिरेंट रोल ऑन या डिओडरेंट का प्रयोग करते हैं, तो यह आपके रोमछिद्रों को बंद कर पसीने द्वारा अवांछि‍त तत्वों को बाहर करने में अवरोध पैदा कर सकता है।
 
3. बालों को बांधना- यदि आप एक्सरसाइज के दौरान बालों को बहुत कसकर बांधते हैं या फिर जूड़ा बनाते हैं तो यह आपको एक्सरसाइज करने में परेशानी तो पैदा करेगा ही, अधि‍क खिंचाव से बाल कमजोर भी होंगे।
 
4. बालों को खुला छोड़ना- एक्सरसाइज के दौरान बालों में पसीना आना आम बात है जो बैक्टीरिया पैदा कर सकते हैं। अगर आप बालों को खुला छोड़ रहे हैं तो कोशि‍श करें कि बाल चेहरे पर न आए। इससे आपकी त्वचा बैक्टीरिया के सीधे संपर्क में आने से बचेगी।
 
5. एक्सरसाइज के दौरान चेहरे को छूना या त्वचा पर हाथ रगड़ना आपकी त्वचा के लिए बेहद खतरनाक है। जिन हाथों से आप एक्सरसाइज मशीनों को छूते हैं उनमें काफी बैक्टीरिया होते हैं जो आपकी त्वचा पर मुहांसे, खुजली और अन्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

ALSO READ: अच्छी सेहत चाहिए तो हवन जरूर करें...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

लाइन…हमारी महान परंपरा है, यह अनुशासन और धैर्य सिखाती है

South Direction Home Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा को इन 5 तरीकों से अशुभता से बचाएं

Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स

बिना दूध, बिना क्रीम: सिर्फ 2 चीजों से घर पर बनाएं बाजार जैसी 'मैंगो डॉली' आइसक्रीम

वर्तमान में जीने वाले : एक पद्य कथा

अगला लेख