Hanuman Chalisa

इन 5 में से कोई 1 भी बीमारी हो, तो व्रत रखने से करें परहेज

Webdunia
चाहे आपकी भगवान में कितनी भी आस्था क्यों न हो, अपनी सेहत को नजरअंदाज करके व्रत-उपवास रखना, सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। अगर आपको बताई गई इन 5 में से कोई 1 भी सेहत समस्या हो, तो व्रत रखने से परहेज करना चाहिए -
 
 
1 अगर आपके शरीर में शर्करा का स्तर असंतुलित है या आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको उपवास बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह शर्करा के स्तर को असंतुलित कर आपकी सेहत को काफी हद तक बिगाड़ सकता है। 
 
2 अगर हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है, तो आपको उपवास करने से बचना चाहिए क्योंकि उसके पुन: संरक्षण में आपको पर्याप्त पोषण और ऊर्जा की आवश्यकता होगी।
 
 
3 अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो व्रत-उपवास करने से बचें और आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। खून की कमी होने पर उपवास करना सेहत से खिलवाड़ हो सकता है।
 
4 अगर आप हार्ट, किडनी, फेफड़े या लिवर संबंधित बीमारी से ग्रस्त हैं, तो उपवास करने से बचें, क्योंकि इससे आपकी आंतरिक शारीरिक व्यवस्थाएं गड़बड़ा जाएंगी और सेहत को इसका खामियाजा चुकाना होगा।
 
 
5 गर्भावस्था या मां बनने पर भी आापका व्रत-उपवास रखना न केवल आपकी सेहत को, बल्कि शिशु की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर इस समय व्रत करना ही पड़े, तो भरपूर पोषण युक्त आहार लें।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

24 जून: मध्य प्रदेश में आज मनेगा रानी दुर्गावती गौरव दिवस, जानें उनके बलिदान की कहानी

Rani Durgavati: रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस: इतिहास की वीर नायिका को नमन

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि, जानें 5 अनसुने तथ्य

रानी दुर्गावती के बलिदान की कहानी की 3 खास बातें

Sanjay Gandhi: पुण्यतिथि विशेष: संजय गांधी कौन थे, जानें राजनीति में उनका योगदान

अगला लेख